Honor Magic 8, Magic 8 Pro का लॉन्च आज, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी से होंगे लैस! जानें सबकुछ

हैंडसेट्स में MagicOS 10 का सपोर्ट होगा जो कि Android 16 आधारित होगा।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 09:57 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज के स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट्स में पेश किए जाएंगे।
  • हैंडसेट्स में MagicOS 10 का सपोर्ट होगा जो कि Android 16 आधारित होगा।
  • Magic 8 फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आ सकता है।

Honor Magic 8 सीरीज में दो मॉडल्स को शामिल किया जाएगा जिसमें Honor Magic 8 और Honor Magic 8 Pro होंगे।

Photo Credit: Honor

Honor Magic 8 सीरीज 15 अक्टूबर यानी आज लॉन्च होने जा रही है। कंपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को चीनी मार्केट में पेश करने जा रही है। सीरीज में दो मॉडल्स को शामिल किया जाएगा जिसमें Honor Magic 8 और Honor Magic 8 Pro होंगे। कंपनी ने स्मार्टफोन्स के फीचर्स का खुलासा करना भी शुरू कर दिया है। सीरीज के स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट्स में पेश किए जाएंगे। हैंडसेट्स में MagicOS 10 का सपोर्ट होगा जो कि Android 16 आधारित होगा। लॉन्च से पहले इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में हम आपको सभी खास बातें यहां पर बताने जा रहे हैं। 

Honor Magic 8, Honor Magic 8 Pro Price, Availability (Expected)

Honor Magic 8, Honor Magic 8 Pro की प्राइसिंग का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। लेकिन कहा जा रहा है कि सीरीज के स्मार्टफोन्स का प्राइस Magic 7 सीरीज के आसपास होगा। संदर्भ के लिए देखें तो Honor Magic 7 की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,499 (लगभग 53,100 रुपये) से शुरू होती है। इसके टॉप-वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 (लगभग 64,900 रुपये) है। वहीं, Honor Magic 7 Pro की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 5,699 (लगभग 67,300 रुपये) और 16GB + 1TB मॉडल के लिए CNY 6,699 (लगभग 79,100 रुपये) है। शुरुआती तौर पर नए स्मार्टफोन चीन तक सीमित होंगे जिसके बाद कंपनी इन्हें ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च करेगी। 

Advertisement

Honor Magic 8, Honor Magic 8 Pro Features, Specifications (Expected)

Honor Magic 8 के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.58 इंच का 1.5K LTPO फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें 1TB की ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी। हैंडसेट में MagicOS 10 का सपोर्ट होगा जो कि Android 16 आधारित होगा। 

कैमरा की बात करें तो Honor Magic 8 में कथित तौर पर एक ट्रिपल कैमरा यूनिट देखने को मिल सकती है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 7000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 90W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

Advertisement

Honor Magic 8 Pro की बात करें तो फोन में 6.71 इंच का क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है। फोन में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित मैजिक ओएस 10 का सपोर्ट दिया जा सकता है। 

इसके कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप आ सकता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा जिसके साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इसमें 120W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। अन्य डिटेल्स के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा जो कि आज कुछ ही घंटे बाद होने वाला है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1264x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.