हॉनर 'एपिक' स्मार्टफोन 3 जनवरी को सीईएस 2017 में होगा लॉन्च

हॉनर 'एपिक' स्मार्टफोन 3 जनवरी को सीईएस 2017 में होगा लॉन्च
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल की सब-ब्रांड कंपनी हॉनर ने अपने आने वाले नए स्मार्टफोन 'एपिक' के लॉन्च का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को अपने अमेरिका के ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि नए 'एपिक' को आधिकारिक तौर पर सीईएस 2017 शो में 3 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

हॉनर यूएसए ने अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। हॉनर ने अपने ट्वीट में #doubleornothing और  #forthebrave हैशटैग का इस्तेमाल भी किया। अभी इस हैंडसेट के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन टीज़र इमेज से पता चलता है कि इस डिवाइस में हॉनर 8 स्मार्टफोन की तरह ही एक डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा इस फोन को अमेरिका में बेचे जाने की भी उम्मीद है।

हॉनर ने दिसंबर 2016 में हॉनर मैजिक स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। इस फोन में एक डुअल-कर्व्ड डिस्प्ले और एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अनुमान है कि कंपनी मैजिक या इसी तरह के एक डिवाइस को अमेरिका में लॉन्च कर सकती है। अभी हॉनर आधिकारिक तौर पर अमेरिका में सिर्फ हॉनर 5एक्स और हॉनर 8 के अनलॉक्ड वेरिएंट की बिक्री कर रही है। उम्मीद है कि नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।
 
honor

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो हॉनर मैजिक में 5.09 इंच (1440x2560 पिक्सल) क्वाडएचडी एमोलेड 3डी कर्व्ड डिस्प्ले है। इस फोन में कंपनी का ऑक्टा-कोर किरीन 950 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर हॉनर की यूआई दी गई है। डुअल सिम वाले इस फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 2900 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन को 20 मिनट में 70 प्रतिशत जबकि 10 मिनट में 40 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा है जो डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/2.2 के साथ आता है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor smartphone, Honor mobile, honor epic, huawei
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  4. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  5. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  6. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  7. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  8. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  9. AI भी गर्मी की चपेट में? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा खतरा
  10. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »