• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हॉनर मैजिक में है 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, जानें सारी ख़ूबियां

हॉनर मैजिक में है 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, जानें सारी ख़ूबियां

हॉनर मैजिक में है 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, जानें सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • हॉनर मैजिक को 3,699 चीनी युआन में पेश किया गया है
  • फोन एक वाइज़ स्क्रीन सेंसर व फेसकोड रिकग्निशन के साथ आता है
  • फोन चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने शुक्रवार को अपना नया स्मार्टफोन मैजिक लॉन्च कर दिया है। हॉनर मैजिक की कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये) है और यह  फोन 16 दिसंबर से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन चीन में वीमॉल, टीमॉल और जेडीडॉटकॉम पर मिलेगा। चीनी कंपनी ने अभी हॉनर मैजिक स्मार्टफोन के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है। यह फोन गोल्डन ब्लैक व पोर्सेलियन व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

हॉनर मैजिक में प्राइवेसी के लिए एक इंटेलिजेंट सेंसर और रिकग्निशन टेक्नोलॉजी दी गई है। यह फोन एक वाइज़स्क्रीन सेंसर के साथ आता है जिससे यूज़र सिर्फ स्क्रीन पर देखने से ही फोन को अनलॉक कर सकते हैं। जब यूज़र फोन को इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो मैजिक स्मार्टफोन अपने आप स्क्रीन बंद करके फोन को लॉक कर देगा। यह फोन फेसकोड इंटेलिजेंट रिकग्निशन फ़ीचर के साथ आता है जो डिवाइ में उस समय नोटिफिकेशन दिखाता है जबकि यह सुनिश्चित कर ले कि फोन मालिक के अलावा कोई और डिवाइस को इस्तेमाल ना कर रहा हो। यूज़र को फोन पर एक चेहरे को पहले से रजिस्टर करना होगा। कंपनी ने गूगल नाउ की तरह एक डीप थिंक नाम का फ़ीचर भी दिया है जिससे यूज़र होम बटन दबाकर किसी जगह या टॉपिक के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो हॉनर मैजिक में 5.09 इंच (1440x2560 पिक्सल) क्वाडएचडी एमोलेड 3डी कर्व्ड डिस्प्ले है। इस फोन में कंपनी का ऑक्टा-कोर किरीन 950 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर हॉनर की यूआई दी गई है। डुअल सिम वाले इस फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 2900 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन को 20 मिनट में 70 प्रतिशत जबकि 10 मिनट में 40 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

इस फोन में 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा है जो डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/2.2 के साथ आता है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन का डाइमेंशन 146.1x69.9x7.8 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, 3जी, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.09 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 950
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor Magic Price, Honor Magic Specifications, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »