Honor 9X, Honor Magic Watch 2 और Honor Band 5i आज होंगे भारत में लॉन्च

चीनी मार्केट में Honor 9X की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

Honor 9X, Honor Magic Watch 2 और Honor Band 5i आज होंगे भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • हॉनर 9एक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलेगा
  • हॉनर 9एक्स की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Honor Magic Watch 2, Honor Band 5i भी होंगे लॉन्च
विज्ञापन
Honor 9X को आज भारत में लॉन्च किया जाना है। Huawei का सब-ब्रांड Honor आज नई दिल्ली में दोपहर साढ़े 12 बजे एक इवेंट आयोजित करेगा। इस इवेंट में हॉनर 9एक्स के साथ हॉनर मैजिक वॉच 2 और हॉनर बैंड 5आई को लॉन्च किया जाएगा। हॉनर 9एक्स को बीते साल जुलाई में चीन में Honor 9X Pro के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा बीते साल चीन में पेश किए गए हॉनर मैजिक वॉच 2 और हॉनर बैंड 5आई को भी भारत में लाया जाएगा।
 

Honor 9X, Honor Magic Watch 2, Honor Band 5i launch live stream details

Honor आज एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इवेंट में Honor 9X, Honor Magic Watch 2 और Honor Band 5i को लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया चैनल और यूट्यूब के ज़रिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लाइव स्ट्रीम का आगाज़ दोपहर साढ़े 12 बजे होगा। आप चाहें तो इस लेख में इंबेड किए गए वीडियो पर क्लिक करके लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं।


Honor 9X price in India (expected)

चीनी मार्केट में हॉनर 9एक्स की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में बेचा जाएगा। हैंडसेट का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) का है। हॉनर 9एक्स को मिडनाइट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया गया है। भारत में कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
 

Honor 9X स्पेसिफिकेशन

हॉनर 9एक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलेगा। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 391 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ। स्मार्टफोन में रफ्तार देने की जिम्मेदारी किरिन 810 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

हॉनर 9एक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.8 है। डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।

हॉनर 9एक्स की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 163.1×77.2×8.8 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Immersive full-screen display
  • Reliable performance
  • All-day battery life
  • Decent night mode
  • कमियां
  • Underwhelming cameras
  • Stutters at gaming
  • EMUI is loaded with bloatware
  • Bulky and unwieldy
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710एफ
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  2. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  4. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  5. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  6. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  7. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  8. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  9. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  10. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »