Honor 9N की पहली सेल आज, जानें कीमत

मंगलवार से ग्राहक हॉनर 9एन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और HiHonor वेबसाइट से खरीदा पाएंगे। फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जुलाई 2018 10:48 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 9एन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
  • Honor 9N में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 17,999 रुपये में मिलेगा हॉनर 9एन का सबसे महंगा वेरिएंट

Honor 9N की शुरुआती कीमत है 11,999 रुपये

Honor 9N आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि यह फोन Honor 9i (2018) का भारतीय अवतार है। अहम खासियतों की बात करें तो Honor 9N हैंडसेट डिस्प्ले नॉच और मेटालिक स्लीक बॉडी के साथ आता है। मिड-रेंज सेगमेंट के इस स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर कैमरे कई अनोखे फीचर से लैस हैं। मंगलवार से ग्राहक हॉनर 9एन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और HiHonor वेबसाइट से खरीदा पाएंगे। फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा। मार्केट में इस स्मार्टफोन को Redmi Note 5 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1 और Moto G6 जैसे हैंडसेट से चुनौती मिलेगी।
 

Honor 9N की भारत में कीमत और उपलब्धता

लॉन्च के वक्त हुवावे ने हॉनर 9एन के तीन वेरिएंट उतारे थे। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। हॉनर 9एन का 4 जीबी रैम  और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसका 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 17,999 रुपये का है। लेकिन मंगलवार को होने वाली सेल में सिर्फ दो वेरिएंट उपलब्ध होंगे जो 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।
 

Honor 9N स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हॉनर 9एन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Honor 9N एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है, जिसके टॉप पर दिया गया है ईएमयूआई 8.0। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 जीपीयू दिया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

Honor 9N में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। इसमें एचडीआर, टाइम लैप्स और बर्स्ट मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर ब्यूटी मोड से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे 1080 पिक्सल तक के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

Honor 9N (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी है। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी फीचर दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well built
  • Sleek design
  • Vivid display
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average cameras
  • Middling performance
  • Software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Honor

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.