Honor 9 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 9 लॉन्च कर दिया है। हॉनर के नए हैंडसेट की बिक्री शुक्रवार से चीन में शुरू होगी। Honor 9 स्मार्टफोन वीमॉल, जेडीडॉटकॉम, टीमॉलडॉटकॉम और दूसरी वेबसाइट पर मिलेगा। नए हॉनर 9 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जून 2017 17:18 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 9 को चीन में लॉन्च किया गया है
  • यह फोन तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है
  • हॉनर 9 की कीमत करीब 22,999 रुपये से शुरू होती है
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 9 लॉन्च कर दिया है। हॉनर के नए हैंडसेट की बिक्री शुक्रवार से चीन में शुरू होगी। Honor 9 स्मार्टफोन वीमॉल, जेडीडॉटकॉम, टीमॉलडॉटकॉम और दूसरी वेबसाइट पर मिलेगा। नए हॉनर 9 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैे। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 22,000 रुपये), 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये) और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 28,500 रुपये) है।

हुवावे ने कंपनी की नई पेमेंट सर्विस हुवावे पे का भी ऐलान किया। चीन में लॉन्च इवेंट के दौरान, हुवावे ने कहा कि हॉनर 9 स्मार्टफोन हुवावे पे को सपोर्ट करता है।
Advertisement

नए Honor 9 की सबसे ख़ास अहमियतों की बात करें तो हॉनर 9 में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है। इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल सेंसर (मोनोक्रोम के लिए) और 12 मेगापिक्सल सेंसर (आरजीबी के लिए) हैं जो अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और टू-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। इसके अलावा एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। रियर कैमरा 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है जबकि फ्रंट कैमरे से फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

हॉनर 9 में एक 5.15 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 428 पीपीआई है। स्मार्टफोन में हुवावे का किरिन 960 प्रोसेसर है। डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 9 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर हुवावे की ईएमयूआई 5.1 स्किन दी गई है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है और स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (256 जीबी तक) करता है। हॉनर 9 में 3200 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है और यह यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 147.3x70.9x7.45 मिलीमीटर और वज़़न 155 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में ब्लूटूथ, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3जी, 4जी वीओएलटीई और जीपीआरएस/एज जैसे फ़ीचर हैं। हॉनर 9 गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.15 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.