Honor 9 Lite में हैं चार कैमरे, आज भारत में लॉन्च होगा

हॉनर 9 लाइट स्मार्टफोन बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। किफ़ायती क्वाड-कैमरा स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में पहले ही कंपनी टीज़र जारी कर रही है। और यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। हॉनर 9 लाइट को सबसे पहले दिसंबर के आख़िर में चीन में ललॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जनवरी 2018 10:15 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 9 लाइट एक फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट होगा
  • हॉनर 9 लाइट में दो रियर व दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं
  • फोन की कीमत 15,000 रुपये के आसपास रह सकती है
हॉनर 9 लाइट स्मार्टफोन बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। किफ़ायती क्वाड-कैमरा स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में पहले ही कंपनी टीज़र जारी कर रही है। और यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। हॉनर 9 लाइट को सबसे पहले दिसंबर के आख़िर में चीन में लॉन्च किया गया था। और हुवावे के ब्रांड द्वारा भारत में इस साल लॉन्च किया जाने वाला यह दूसरा बड़ा प्रोडक्ट है। इससे पहले कंपनी जनवरी में ही हॉनर व्यू 10 लॉन्च कर चुकी है। याद दिला दें कि व्यू 10 को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया गया। हॉनर 9 लाइट के भारत में होने वाले लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी और इस बारे में अधिक जानकारी आप नीचे पा सकते हैं। लॉन्च इवेंट 12.30 बजे शुरू होगा।

 

हॉनर 9 लाइट की भारत में संभावित कीमत

भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत चीन की कीमत के आसपास रहने की उम्मीद है। याद दिला दें कि हॉनर 9 लाइट के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीन में 1,199 चीनी युआन (करीब 11,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। जबकि 4जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,499 चीनी युआन(करीब 14,600 रूपये) में लॉन्च किया गया है। फोन का 4जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,799 चीनी युआन(करीब 17,500 रूपये) में मिलता है। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि हॉनर 9 लाइट के 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। भारत में सिर्फ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अभी, फ्लिपकार्ट ने लॉन्च ऑफर का खुलासा नहीं किया है।
 

हॉनर 9 लाइट स्पेसिफिकेशन और कीमत

डुअल सिम वाला हॉनर 9 लाइट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित हॉनर 9 लाइट पर चलता है। फोन में एक 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और पिक्सल डेनसिटी 428 पीपीआई है। फोन में हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम विकल्प में मिलता है। हॉनर 9 लाइट 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में मिलता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में कैमरे की बात करें तो फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। रियर कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी यही कैमरा सेटअप है। कैमरे में आपको 3डी ब्यूटी, बोकेह इफ़ेक्ट, पैनोरमा जैसे मोड भी मिलेंगे। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।
Advertisement

हॉनर-9 लाइट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। जिसके 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 3जी नेटवर्क पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि फोन से 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 86 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 4 जी इंटरनेट इस्तेमाल करने पर करीब 9 घंटे का एक्सेस टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो हॉनर 9 लाइट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ओटीजी के साथ माइक्रो यूयएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking looks and low weight
  • Vivid display
  • Competent front cameras
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average rear cameras
  • UI isn't very snappy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.65 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.