Honor 9 Lite भारत में फ्लिपकार्ट पर बिकेगा

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने बुधवार को घोषणा कर दी कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन हॉनर 9 लाइट जल्द भारत पहुंचेगा। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि हॉनर के आने वाले फोन में एक क्वाड कैमरा और ग्लास यूनिबॉडी डिज़ाइन होगा।

Honor 9 Lite भारत में फ्लिपकार्ट पर बिकेगा
ख़ास बातें
  • हॉनर 9 लाइट एक फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट होगा
  • हॉनर 9 लाइट में दो फ्रंट व दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • फोन को जनवरी में ही लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने बुधवार को घोषणा कर दी कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन हॉनर 9 लाइट जल्द भारत पहुंचेगा। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि हॉनर के आने वाले फोन में एक क्वाड कैमरा और ग्लास यूनिबॉडी डिज़ाइन होगा। हॉनर ने खुलासा कर दिया है कि हॉनर 9 लाइट भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि Honor 9 Lite को दिसंबर, 2017 में चीन में सबसे पहले लॉन्च किया गया था और अब यह फोन भारतीय बाज़ार में लॉन्च के लिए तैयार है।

हुवावे कंज़्यूमर बिज़नेस ग्रुप में सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट पी संजीव ने कहा, ''हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हॉनर 9 लाइट के लिए फ्लिपकार्ट हमारी एक्सक्लूसिव ऑनलाइन पार्टनर होगी। युवा पीढ़ी ख़ासतौर पर क्वालिटी चाहती है और एक बेहतर अनुभव वाले स्मार्टफोन की मांग करती है। और हमें गर्व है कि फ्लिपकार्ट हमारे लिए ग्राहकों तक बेहतरीन स्मार्टफोन अनुभव देने वाली भरोसेमंद साझेदार साबित हुई है।''

इससे पहले हॉनर ने इसी हफ्ते ज़िक्र किया था, ''अगले स्मार्टफोन में सेल्फी के शौकीनों के लिए दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं।'' भारत में दो फ्रंट व दो रियर कैमरे वाला हॉनर 9आई 17,999 रुपये में लॉन्च हो चुका है। हॉनर 9आई के लिए भी कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की थी। और एक महीने से भी कम समय में कंपनी तीन डिवाइस लॉन्च कर चुकी है।

हॉनर 9 लाइट स्पेसिफिकेशन और कीमत
डुअल सिम वाला हॉनर 9 लाइट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित हॉनर 9 लाइट पर चलता है। फोन में एक 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और पिक्सल डेनसिटी 428 पीपीआई है। फोन में हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम विकल्प में मिलता है। हॉनर 9 लाइट 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में मिलता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में कैमरे की बात करें तो फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। रियर कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी यही कैमरा सेटअप है। कैमरे में आपको 3डी ब्यूटी, बोकेह इफ़ेक्ट, पैनोरमा जैसे मोड भी मिलेंगे। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।

हॉनर-9 लाइट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। जिसके 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 3जी नेटवर्क पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि फोन से 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 86 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 4 जी इंटरनेट इस्तेमाल करने पर करीब 9 घंटे का एक्सेस टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो हॉनर 9 लाइट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ओटीजी के साथ माइक्रो यूयएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।

कीमत की बात करें तो, हॉनर 9 लाइट के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 1,199 चीनी युआन(करीब 11,700 रूपये) है। जबकि 4जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,499 चीनी युआन(करीब 14,600 रूपये) में लॉन्च किया गया है। फोन का 4जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,799 चीनी युआन(करीब 17,500 रूपये) में मिलता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking looks and low weight
  • Vivid display
  • Competent front cameras
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average rear cameras
  • UI isn't very snappy
डिस्प्ले5.65 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  2. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  6. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  7. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  8. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  9. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  10. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »