Honor 9 Lite भारत में बुधवार को होगा लॉन्च

हुवावे के स्वामित्व वाली हॉनर भारत में अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने पिछले हफ्ते फोन के जल्द भारत पहुंचने की जानकारी दी थी। हॉनर भारत में 17 जनवरी, बुधवार को एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं।

Honor 9 Lite भारत में बुधवार को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • हॉनर 9 लाइट में दो रियर व दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं
  • हॉनर 9 लाइट एक फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट होगा
  • फोन भारत में बुधवार को लॉन्च होगा
विज्ञापन
हुवावे के स्वामित्व वाली हॉनर भारत में अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने पिछले हफ्ते फोन के जल्द भारत पहुंचने की जानकारी दी थी। हॉनर भारत में 17 जनवरी, बुधवार को एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि आने वाले फोन में क्वाड कैमरा और ग्लास यूनिबॉडी डिज़ाइन होगा। इसके अलावा, पहले ही खुलासा हो चुका है कि आने वाला हॉनर 9 लाइट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। Honor 9 Lite को दिसंबर, 2017 में चीन में सबसे पहले लॉन्च किया गया था।

हॉनर द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में 17 जनवरी को भारत में हॉनर 9 लाइट लॉन्च करने का ज़िक्र है। यह लॉन्च इवेंट राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस इनवाइट में #MaxYourBeauty हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है। जिससे पता चलता है कि कंपनी का इशारा हॉनर 9 लाइट में दिए गए चार कैमरों की तरफ़ है। भारत में दो फ्रंट व दो रियर कैमरे वाला हॉनर 9आई 17,999 रुपये में लॉन्च हो चुका है। हॉनर 9आई के लिए भी कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की थी। और एक महीने से भी कम समय में कंपनी तीन डिवाइस लॉन्च कर चुकी है।

कीमत की बात करें तो, हॉनर 9 लाइट के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 1,199 चीनी युआन(करीब 11,700 रूपये) है। जबकि 4जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,499 चीनी युआन(करीब 14,600 रूपये) में लॉन्च किया गया है। फोन का 4जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,799 चीनी युआन(करीब 17,500 रूपये) में मिलता है। भारत में भी स्मार्टफोन को इसी कीमत के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 
honor

हॉनर 9 लाइट स्पेसिफिकेशन और कीमत
डुअल सिम वाला हॉनर 9 लाइट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित हॉनर 9 लाइट पर चलता है। फोन में एक 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और पिक्सल डेनसिटी 428 पीपीआई है। फोन में हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम विकल्प में मिलता है। हॉनर 9 लाइट 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में मिलता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में कैमरे की बात करें तो फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। रियर कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी यही कैमरा सेटअप है। कैमरे में आपको 3डी ब्यूटी, बोकेह इफ़ेक्ट, पैनोरमा जैसे मोड भी मिलेंगे। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।

हॉनर-9 लाइट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। जिसके 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 3जी नेटवर्क पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि फोन से 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 86 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 4 जी इंटरनेट इस्तेमाल करने पर करीब 9 घंटे का एक्सेस टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो हॉनर 9 लाइट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ओटीजी के साथ माइक्रो यूयएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking looks and low weight
  • Vivid display
  • Competent front cameras
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average rear cameras
  • UI isn't very snappy
डिस्प्ले5.65 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  2. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
  3. Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
  4. Amazon Great Summer Sale: 20K में आने वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Tesla को मार्केट में बड़ी ताकत बनाने वाले 2 EV मॉडल्स की बंद हुई मैन्युफैक्चरिंग
  6. TV में 8MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट, Huawei ने लॉन्च किया S7 Mini LED टेलीविजन, जानें कीमत
  7. Lenovo Legion Y70 (2026) आया गीकबेंच पर नजर, Snapdragon 8 Gen 5 के साथ देगा दस्तक
  8. WhatsApp पर अंजान कॉल नहीं कर पाएंगी परेशान, अगर फोन में ऑन कर लेंगे ये फीचर
  9. 5 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Realme का 50MP कैमरा वाला फोन
  10. OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »