Honor 9 को अब 12 जून को लॉन्च किए जाने की उम्मीद, दो रियर कैमरे का खुलासा

हुवावे टर्मिनल ब्रांड के हॉनर 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पिछले महीने ही कंपनी के पेरिस इवेंट में लॉन्च किए जाने की संभावना थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब कंपनी का एक और प्रेस इनवाइट लीक हुआ है।

Honor 9 को अब 12 जून को लॉन्च किए जाने की उम्मीद, दो रियर कैमरे का खुलासा
ख़ास बातें
  • पिछले महीने ही कंपनी के पेरिस इवेंट में लॉन्च किए जाने की थी संभावना
  • अब कंपनी का एक और प्रेस इनवाइट लीक हुआ है
  • हॉनर 9 के लॉन्च इवेंट का टीज़र इमेज प्लेफुलड्रॉयड ने सार्वजनिक किया है
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल ब्रांड के हॉनर 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पिछले महीने ही कंपनी के पेरिस इवेंट में लॉन्च किए जाने की संभावना थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब कंपनी का एक और प्रेस इनवाइट लीक हुआ है। इससे पता चलता है कि हॉनर ब्रांड इस स्मार्टफोन से 12 जून को पर्दा उठा सकता है।

हॉनर 9 के लॉन्च इवेंट का टीज़र इमेज प्लेफुलड्रॉयड ने सार्वजनिक किया है। जानकारी मिली है कि Honor 9 स्मार्टफोन में हमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। पहले लीक हुए प्रेस इनवाइट से अलग नया टीज़र ज़्यादा आसान है। इसमें 9 आंकड़े का इस्तेमाल हुआ है जो फोन के नाम की ओर इशारा करता है।

हुवावे हॉनर 9 के पिछले हिस्से पर 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। खुलासा हुआ है कि इस फोन में किरिन 960 चिपसेट के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम होंगे। डिस्प्ले की बात करें तो हुवावे हॉनर 9 में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा, पुराने वेरिएंट की तरह। इसके अलावा हुवावे के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ईएमयूआई स्किन दिया जाएगा।

वैसे ये सारे दावे हैं। इनमें से कोई भी जानकारी आधिकारिक नहीं है। हमें हुवावे हॉनर 9 के सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए लॉन्च इवेंट का इंतज़ार करना होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »