Honor 8X भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Honor 8X को भारतीय मार्केट में लाने की तैयारी हो गई है। इस फोन को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में 16 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। यह जानकारी हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर की वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2018 11:02 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8X की चीन में कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,700 रुपये) है
  • हॉनर 8एक्स ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है
  • Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है
Honor 8X को भारतीय मार्केट में लाने की तैयारी हो गई है। इस फोन को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में 16 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। यह जानकारी हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर की वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई है। वेबसाइट से यह भी खुलासा हुआ है कि Honor के इस मिड-रेंज फैबलेट स्मार्टफोन को अगले मंगलवार दुबई, यूएई और मेड्रिड में लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि Honor 8X स्मार्टफोन को बीते महीने ही चीन में Honor 8X Max के साथ उतारा गया था।

Honor की ग्लोबल वेबसाइट की लैंडिंग पेज से खुलासा हुआ है कि इस फोन के लिए 16 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित होगा। साफ है कि कंपनी की नज़र त्योहारी सीज़न पर है।
 
अहम खासियतों की बात करें तो iPhone X की तरह Honor 8X में डिस्प्ले नॉच है। स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले फीचर्स मौजूद हैं। यूजर को एआर स्टीकर्स, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर और सुपर नाइट सीन जैसे फीचर मिलेंगे। Honor 7X का अपग्रेड वर्जन है हॉनर 8एक्स।
 

Honor 8X की कीमत

Honor 8X की चीन में कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,700 रुपये) है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) है।  6 जीबी रैम/ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,000 रुपये) है।
Advertisement
 

Honor 8X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला हॉनर 8एक्स ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट में आता है। अब बात कैमरा की। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा का अर्पचर एफ/1.8 है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.0 है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  3,750 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 160.4x76.6x7.8 मिलीमीटर है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good performance
  • Good value for money
  • Bad
  • Relatively bulky and difficult to handle
  • Average cameras
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.