Honor 8C भारत में 29 नवंबर को होगा लॉन्च, अमेज़न इंडिया पर होगी बिक्री

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉनर जल्द ही भारतीय मार्केट में अपने Honor 8C स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। जानकारी मिली है कि Honor 7C के अपग्रेड को 29 नवंबर को एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon.in पर लॉन्च किया जाएगा।

Honor 8C भारत में 29 नवंबर को होगा लॉन्च, अमेज़न इंडिया पर होगी बिक्री
ख़ास बातें
  • Honor 8C की कीमत का ऐलान तो 29 नवंबर को ही होगा
  • Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • 6.26 इंच का एचडी+डिस्प्ले है हॉनर 8सी में
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉनर जल्द ही भारतीय मार्केट में अपने Honor 8C स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। जानकारी मिली है कि Honor 7C के अपग्रेड को 29 नवंबर को एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon.in पर लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि हॉनर 7सी को इस साल ही मई महीने में भारतीय मार्केट में उतारा गया था। कंपनी ने बीते महीने चीन में Honor 8C को उतारा, अब इसे भारतीय मार्कट में लाया जा रहा है। अहम खासियतों की बात करें तो हॉनर 8सी डुअल रियर कैमरा सेटअप, 19:9 डिस्प्ले और ग्रेडिएंट कलर वेरिेएंट के साथ आएगा। इसके अलावा यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर पर चलने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।

Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने Amazon India पर Honor 8C के लिए वेबपेज लाइव कर दिया है। यहां से हैंडसेट 29 नवंबर को लॉन्च किए जाने के बारे में पता चला है। यूज़र यहां नोटिफाई मी का विकल्प चुन सकते हैं।
 

Honor 8C कीमत और उपलब्धता

भारत में Honor 8C की कीमत का ऐलान तो 29 नवंबर को ही होगा। चीनी मार्केट में Honor 8C की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,800 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। हम भारत में हॉनर 8सी की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

Honor 8C स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हॉनर 8सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं। फोन में जान फूंकने का काम करती है 4000 एमएएच की बैटरी।

Honor 8C के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 158.72x75.94x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 167.2 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid battery life
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Bloat and lag in the UI
  • Weak cameras
  • All-plastic body
  • Low-res display
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »