Honor 8A सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन लीक

लगता है कि हुवावे का सब-ब्रांड हॉनर जल्द ही एक और बजट स्मार्टफोन मार्केट में लाएगा। कयास हैं कि नए मॉडल को Honor 8A के नाम से जाना जाएगा।

Honor 8A सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Honor 8A में 6.08 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) एलसीडी पैनल है
  • Honor 8A में 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प होने की उम्मीद है
  • Honor 8A में 2920 एमएएच की बैटरी होगी
विज्ञापन
लगता है कि हुवावे का सब-ब्रांड हॉनर जल्द ही एक और बजट स्मार्टफोन मार्केट में लाएगा। कयास हैं कि नए मॉडल को Honor 8A के नाम से जाना जाएगा। इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं उपलब्ध है। लेकिन Honor 8A को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर JAT-AL00 और JAT-TL00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। दूसरी तरफ, Eurasian Economic Commission (EEC) पर JAT-L29 और JAT-LX1 मॉडल नंबर को लिस्ट किया गया है जो रूसी और यूरोपीय मार्केट में संभवतः Honor 8A और Honor 8A Pro के नाम से आएंगे।

TENAA लिस्टिंग में इस हॉनर स्मार्टफोन की एक तस्वीर को इस्तेमाल किया गया है जिससे हैंडसेट के डिज़ाइन का अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि हैंडसेट Honor 8X और Honor 8X Max से प्रेरित है। दोनों ही हैंडसेट के बैकपैनल का एक चौथाई हिस्सा ऑफ कलर एक्सेंट वाला है।

टीना की लिस्टिंग से पता चला है कि एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलने वाले Honor 8A में 6.08 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) एलसीडी पैनल है। हैंडसेट को 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा लिस्टिंग में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे का ज़िक्र है।

स्टोरेज के लिए Honor 8A में 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प होने की उम्मीद है। दोनों ही स्टोरेज वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। लेकिन हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर होने की पूरी संभावना है।

टीना लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Honor 8A में 2920 एमएएच की बैटरी होगी। यह ब्लैक, गोल्ड, ब्लू  और रेड कलर में आएगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.28x73.5x8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।

डिज़ाइन की बात करें तो TENAA पर इस्तेमाल की गई तस्वीर से पता चलता है कि Honor 8A का बैकपैनल हॉनर 8एक्स और हॉनर 8एक्स मैक्स जैसा होगा। स्मार्टफोन में टॉप पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक होगा। वहीं, दायीं तरफ वॉल्यूम रॉकर और पावर/ लॉक बटन होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 8A specifications, Honor 8A, Honor, TENAA, Huawei
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »