Honor 8A Prime बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खासियतें

Honor 8A Prime में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश के साथ आता है। हॉनर 8ए प्राइम में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

Honor 8A Prime बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खासियतें
ख़ास बातें
  • Honor 8A Prime की बैटरी 3,020 एमएएच की है
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है हॉनर 8ए प्राइम में
  • Honor 8A Prime को भारत में लाने की जानकारी नहीं
विज्ञापन
Honor ने Honor 8A Prime को लॉन्च कर दिया है। यह फोन सिर्फ नाम से ही नया है। हॉनर 8ए प्राइम वाकई में करीब साल भर पहले लॉन्च हुए Honor 8A Pro का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है। हॉनर 8ए प्राइम में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन के बाकी हार्डवेयर भी बजट रेंज वाले हैं। इसके अलावा कंपनी ने हॉनर 8ए प्राइम को हॉनर 8ए प्रो से करीब 30 फीसदी सस्ते में लॉन्च किया गया है।
 

Honor 8A Prime price

हॉनर 8ए प्राइम का एक मात्र वेरिएंट 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत RUB 9,990 (करीब 9,600 रुपये) है। स्मार्टफोन ब्लू, एमराल्ड ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक रंग में मिलेगा। हालांकि, हॉनर ने Honor 8A Prime को भारत में लाने की जानकारी नहीं दी है।
 

Honor 8A Prime specifications

हॉनर 8ए प्राइम एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) स्मार्टफोन 6.09 इंच के आईपीएस एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्पले से लैस है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलंबदी के लिए 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 8A Prime में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश के साथ आता है। हॉनर 8ए प्राइम में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट के साथ आता है। फोन जीपीएस और ग्लोनास को भी सपोर्ट करता है। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Honor 8A Prime की बैटरी 3,020 एमएएच की है। फोन का डाइमेंशन 156.28x73.5x8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.09 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »