Honor 8 Pro आपके चेहरे से हो जाएगा अनलॉक

Honor 8 Pro को आखिरकार फेस अनलॉक फीचर का अपडेट मिल गया है। साल की शुरुआत में हुवावे के ब्रांड हॉनर ने इसमें Honor 9 के साथ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट दिया था।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 4 मई 2018 16:58 IST

हॉनर 8 प्रो

Honor 8 Pro को आखिरकार फेस अनलॉक फीचर का अपडेट मिल गया है। साल की शुरुआत में हुवावे के ब्रांड हॉनर ने इसमें  Honor 9 के साथ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट दिया था। हालांकि, कंपनी ने ऐलान किया है कि फेस रिकग्निशन ओटीए के ज़रिए दिया है। ध्यान रहे, अपडेट अप्रैल में ही आना शुरू हो गया था, लेकिन वह कुछ ही रीजन में था। कंपनी के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर  Honor ने पुष्टि की है कि  Honor 8 Pro में बी320 वर्ज़न नाम से दे दिया गया है।

एक यूज़र को जवाब देते हुए कंपनी ने कहा, ''हम बताना चाहेंगे कि हमारी टीम ने  Honor 8 Pro में बी320 (फेस अनलॉक फीचर) अपडेट जारी कर दिया है। हालांकि, अपडेट एकसाथ सभी को नहीं मिलेंगे। ये धीरे-धीरे यूज़र तक जाएंगे।'' कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि सभी यूज़र को यह अपडेट मिलेगा। कंपनी ने सुझाव दिया है कि अपडेट लेने से पहले फोन का डेटा, बैक-अप के तौर पर ले लें।

एक ट्विटर यूज़र ने बताया कि अपडेट का साइज 627 एमबी है। एआर लेंस, पेटीएम-स्पेसिफिक फिंगरप्रिंट शॉर्टकट फीचर मिलेंगे। साथ ही इसमें यूज़र को मिलेगा अप्रैल एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी अपडेट मिलेगा। नए अपडेट के लिए यूज़र को सेटिंग - सिस्टम - सिस्टम अपडेट्स में जाना होगा।
 
 

Honor 8 Pro स्पेसिफिकेशन

हॉनर 8 प्रो में दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं जो अपर्चर एफ/2.2, लेज़र ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 5.7 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है।
Advertisement

इस डिवाइस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। जिसका मतलब है कि यूज़र के पास दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित हुवावे की ईएमयूआई 5.1 ओएस पर चलता है। हॉनर 8 प्रो में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है। स्मार्टफोन में एक 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, हॉनर 8 प्रो के रिटेल बॉक्स को वीआर अनुभव के लिए एक गूगल कार्डबोर्ड में बदला जा सकता है। स्मार्टफोन में गैलेक्सी ऑन फायर 3 और जॉन्ट वीआर ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Display saturation can’t be changed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.