Honor 7X जल्द लॉन्च होगा नए अवतार में, दो रियर कैमरे वाला है यह फोन

कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2018 से ठीक पहले हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने अपने दो रियर कैमरे वाले किफायती स्मार्टफोन हॉनर 7एक्स के स्पेशल एडिशन वेरिएंट लाने की जानकारी दी है। बताया गया है कि लिमिटेड एडिशन हैंडसेट लाल रंग का होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जनवरी 2018 14:17 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स के इस वेरिएंट के सिर्फ 20,000 यूनिट उपलब्ध कराए जाएंगे
  • Honor 7X के इस वेरिएंट की बिक्री वेलेंटाइन डे के मौके पर होने की उम्मीद
  • फिलहाल, यह साफ नहीं है कि भारत में यह फोन कब तक आएगा
कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2018 से ठीक पहले हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने अपने दो रियर कैमरे वाले किफायती स्मार्टफोन हॉनर 7एक्स के स्पेशल एडिशन वेरिएंट लाने की जानकारी दी है। बताया गया है कि लिमिटेड एडिशन हैंडसेट लाल रंग का होगा। गौर करने वाली बात है कि हॉनर 7एक्स के इस वेरिएंट के सिर्फ 20,000 यूनिट उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हें अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन के साथ भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। Honor 7X के लाल रंग वाले वेरिएंट की बिक्री वेलेंटाइन डे के मौके पर होने की उम्मीद है।

हॉनर ने जानकारी दी है कि ग्राहक हॉनर के ऑनलाइन स्टोर से इस वेरिएंट को खरीद पाएंगे। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि भारत में यह फोन कब तक आएगा। इसके अलावा इस खास वेरिएंट को खरीदने वाले पहले 100 ग्राहकों को हॉनर मॉन्सटर एएम15 हेडफोन स्पेशल गिफ्ट के तौर पर मिलेगा।

बता दें कि हॉनर 7एक्स को बीते साल दिसंबर महीने भारत में लॉन्च किया गया था। दो रियर कैमरे वाले इस फोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 32 जीबी वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। स्पेशल रेड वेरिएंट की कीमत भी इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।


Honor 7X के स्पेसिफिकेशन

हुवावे ने फोन में 5.93 इंच फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले दिया है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल वाला है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।
Advertisement

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 7X Red Variant, Honor 7X Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  3. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  4. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  5. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  6. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  7. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  8. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  9. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  10. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.