Honor 7X पहली सेल में चंद सेकेंड में हुआ आउट ऑफ स्टॉक, कंपनी का दावा

हॉनर का दावा है कि नया किफ़ायती हॉनर 7एक्स पहली सेल में चंद सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। भारत में गुरुवार को Honor 7X को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। नए 7एक्स की चुनौती शाओमी रेडमी नोट 4 और मी ए1 से है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2017 11:49 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलता है
  • फोन की अगली सेल 14 दिसंबर को होगी
  • अगली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं
हॉनर का दावा है कि नया किफ़ायती हॉनर 7एक्स पहली सेल में चंद सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। भारत में गुरुवार को Honor 7X को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। नए 7एक्स की चुनौती शाओमी रेडमी नोट 4 और मी ए1 से है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है और इसमें एक 5.93 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, डुअल रियर कैमरे और 3340 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने बताया कि हॉनर 7एक्स की अगली सेल 14 दिसंबर को होगी और अगले हफ्ते होने वाली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो गए हैं।

( Honor 7X का रिव्यू )


हुवावे इंडिया के कंज़्यूमर बिज़नेस ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट सेल्स, पी. संजीव ने एक बयान में कहा, ''पहली सेल में हॉनर 7एक्स के लिए मिली प्रतिक्रिया से हम ख़ासे खुश हैं। जो ग्राहक पहली सेल में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके या डिवाइस नहीं खरीद पाए, उन्हें हम याद दिलाना चाहते हैं कि 14 दिसंबर को होने वाली अगली फ्लैश सेल के लिए तुरंत रजिस्टर करें। अमेज़नडॉटइन पर रजिस्ट्रेशन करें और अपने हाथों में बेस्टसेलर स्मार्टफोन लेने के मौके को ना गंवाएं।''

Honor 7X की कीमत व लॉन्च ऑफर

भारत में हॉनर 7एक्स के 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। 64 जीबी वेरिएंट 15,999 रुपये में मिलता है। यह हैंडसेट ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है। लॉन्च ऑपर के तहत, एयरटेल की तरफ़ से 90 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। प्रीपेड सब्सक्राइबर को 6 महीने के लिए हर बार 349 रुपये के रीचार्ज पर 15 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा, जबकि पोस्टपेड यूज़र को मायइनफिनिटी प्लान के तहत 499 रुपये या इससे ज़्यादा के रीचार्ज पर 15 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। अमेज़न इस फोन के साथ किंडल ई-बुक प्रमोशन क्रेडिट (300 रुपये के) भी दे रही है, लेकिन यह ऑफर 8 दिसंबर, 2017 से 28 फरवरी, 2018 के बीच पहली बार रजिस्ट्रेशन कराने वाले ग्राहकों के लिए ही है।

Honor 7X के स्पेसिफिकेशन

हॉनर 7एक्स में सबसे पहले आपका ध्यान ख़ीचेंगा इसका बड़ा साइज़। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स)  कर्व्ड डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल का बना है।
Advertisement

(यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 5 Plus बनाम Honor 7X बनाम Xiaomi Mi A1 )

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। हॉनर 7एक्स 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएँट में मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इन तीनों वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।
Advertisement

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 7X, Honor 7X in India, Honor 7X Price in India, Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.