हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन 18 अक्टूबर को होगा लॉन्च

हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन 18 अक्टूबर को होगा लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे टर्मिनल अपने अगले स्मार्टफोन हॉनर 6एक्स को 18 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। हुवावे हॉनर 6एक्स की लॉन्च तारीख का खुलासा कंपनी द्वारा किया गया है। कंपनी इसके लिए एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसके लिए कंपनी ने मीडिया को इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं। इसकी जानकारी प्लेफुलड्रॉयड वेबसाइट ने दी।

इनवाइट में नाम का अलावा हैंडसेट के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, हॉनर 6एक्स में स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले, 2 जीबी या 3 जीबी रैम और 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड स्टोरेज से लैस होगा।
 

इस हैंडसेट में डुअल-कैमरा सेटअप होगा। पता चला है कि हैंडसेट के रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे मौजूद होंगे। टीना लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीर से यह भी पता चला है कि फिंगरप्रिंट सेंसर भी रियर हिस्से पर ही मौजूद रहेगा।

दूसरी तरफ, हुवावे अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 8 को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने हुवावे हॉनर 8 के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी ने इस इनवाइट में बताया है कि हॉनर 8 स्मार्टफोन को भारत में 12 अक्टूबर को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 6x Launched, Honor 6x Price, Honor 6x Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »