हॉनर 5एक्स 28 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जनवरी 2016 13:38 IST
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड के अगले स्मार्टफोन हॉनर 5एक्स को भारत में 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इसमें हैंडसेट के बारे में लिखा है, 'फास्टर बेटर स्ट्रॉन्गर'। हॉनर 5एक्स, कंपनी के पुराने हैंडसेट हॉनर 4एक्स का अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था।

याद दिला दें कि हॉनर 5एक्स को सबसे पहले चीन में अक्टूबर 2015 में पेश किया गया था। इसके दो वेरिएंट हैं। 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,200 रुपये) है और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 1,399 चीनी युआन (करीब 14,300 रुपये) में मिलता है।

हॉनर 5एक्स एक डुअल सिम डिवाइस है जो डुअल 4जी स्टैंडबाय सपोर्ट के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है और इसके ऊपर ईएमयूआई 3.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट से लैस है और ग्राफिक्स के लिए मौजूद है एड्रेनो 405 जीपीयू।
Advertisement

16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले हॉनर 5एक्स की स्टोरेज को 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा एफ/2.2 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

हॉनर 5एक्स में 3000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, लगातार इस्तेमाल करने पर यह 1.46 दिन तक चल जाएगी और ज्यादा इस्तेमाल करने पर 1.01 दिन तक। यह क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। 30 मिनट तक चार्ज़ होने पर बैटरी 50 फीसदी पावर से लैस हो जाएगी। स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है जो कंपनी के लेटेस्ट 'फिंगरप्रिंट 2.0' टेक्नोलॉजी की मदद से डेवलप किया गया है। बताया गया है कि इस तकनीक मदद से हैंडसेट मात्र 0.5 सेकेंड में अनलॉक हो जाएगा। सेंसर हैंडसेट में रियर कैमरे के नीचे मौजूद है।

इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी 2.0, जीपीएस, ए- जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हॉनर 5एक्स का डाइमेंशन 151.3x76.3x8.15 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। चीन में इसके सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट को पेश किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.