फिंगरप्रिंट सेंसर और 3 जीबी रैम से लैस हॉनर 5एक्स फोन लॉन्च

फिंगरप्रिंट सेंसर और 3 जीबी रैम से लैस हॉनर 5एक्स फोन लॉन्च
विज्ञापन
हॉनर 5एक्स स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। मेटल बॉडी वाले हॉनर ग्लोरी प्ले 5एक्स हैंडसेट के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। 2 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन है और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 1399 चीनी युआन में मिलेगा। फिलहाल, हुवावे ने इन 4जी हैंडसेट को चीन के बाहर लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

हॉनर 5एक्स एक डुअल सिम डिवाइस है जो डुअल 4जी स्टैंडबाय सपोर्ट के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है और इसके ऊपर ईएमयूआई 3.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट से लैस है और ग्राफिक्स के लिए मौजूद है एड्रेनो 405 जीपीयू।

16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले हॉनर 5एक्स की स्टोरेज को 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा एफ/2.2 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
huawei honor 5x rear sim slot
हॉनर 5एक्स में 3000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, लगातार इस्तेमाल करने पर यह 1.46 दिन तक चल जाएगी और ज्यादा इस्तेमाल करने पर 1.01 दिन तक। यह क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। 30 मिनट तक चार्ज़ होने पर बैटरी 50 फीसदी पावर से लैस हो जाएगी। स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है जो कंपनी के लेटेस्ट 'फिंगरप्रिंट 2.0' टेक्नोलॉजी की मदद से डेवलप किया गया है। बताया गया है कि इस तकनीक मदद से हैंडसेट मात्र 0.5 सेकेंड में अनलॉक हो जाएगा। सेंसर हैंडसेट में रियर कैमरे के नीचे मौजूद है।

इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी 2.0, जीपीएस, ए- जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हॉनर 5एक्स का डाइमेंशन 151.3x76.3x8.15 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। यह सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »