हॉनर 5सी स्मार्टफोन अब बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा

हॉनर 5सी स्मार्टफोन अब बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा
विज्ञापन
हॉनर का नया स्मार्टफोन हॉनर 5सी को खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। यह स्मार्टफोन अब ओपन सेल में उपलब्ध है और इसे बिना रजिस्ट्रेशन के खरीदा जा सकता है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे के हॉनर ब्रांड का हॉनर 5सी एक बजट स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 10,999 रुपये है।

इस हैंडसेट के लिए पहली फ्लैश 30 जून को आयोजित की गई थी। कपंनी ने सोमवार को एक ट्वीट कर जानकारी दी कि हॉनर 5सी अब बिना रजिस्ट्रेशन सबके लिए उपलब्ध है। अब ओपन सेल में यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की अपनी ई-रिटेल साइट HiHonor.com पर भी उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट हॉनर 5सी खरीदने पर पुराने डिवाइस के बदले 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। जिसका मतलब है कि यूज़र हॉनर 5सी को 99 रुपये के न्यूनतम दाम पर खरीद सकते हैं। यह एक्सचेंज ऑफर, बदले में दिए जाने वाले पुराने स्मार्टफोन की स्थिति पर निर्भर करता है। फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पुराना स्मार्टफोन फंक्शनल होने के साथ-साथ उसका डिस्प्ले भी एकदम ठीक होना चाहिेए। इसके अलावा फोन का वैध ईएमईआई नंबर भी पता होना चाहिेए।

इस फोन को अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। स्थानीय मार्केट में इसके 3जी और 4जी वेरिएंट पेश किए गए थे। भारत में इस हैंडसेट के 4जी वेरिएंट को पेश किया गया है।

हुवावे हॉनर 5सी स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है। फोन कंपनी के ऑक्टा-कोर किरिन 650 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 2 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो हॉनर 5सी में एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। हॉनर 5सी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई स्किन दी गई है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले हॉनर 4सी में कनेक्टिविटी के तौर पर ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई बी/जी/न, जीपीएस, ग्लोनास जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.1 x 73.8 x 8.3 मिलीमीटर और वजन 156 ग्राम है। हैंडसेट को पॉवरफुल बनाने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »