हॉनर 5सी बजट फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

हॉनर 5सी बजट फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने हॉनर ब्रांड का नया स्मार्टफोन हॉनर 5सी भारत में लॉन्च कर दिया है। हॉनर 5सी एक बजट स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 10,999 रुपये है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसके अलावा यह कंपनी के अपने ई-रिटेल साइट HiHonor.com पर भी उपलब्ध होगा। हैंडसेट के लिए पहली फ्लैश सेल 30 जून को आयोजित होगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन दोपहर दो बजे शुरू हो जाएंगे।

इस फोन को अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। स्थानीय मार्केट में इसके 3जी और 4जी वेरिएंट पेश किए गए थे। भारत में इस हैंडसेट के 4जी वेरिएंट को पेश किया गया है।

हुवावे हॉनर 5सी स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है। फोन कंपनी के ऑक्टा-कोर किरिन 650 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 2 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो हॉनर 5सी में एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। हॉनर 5सी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई स्किन दी गई है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले हॉनर 4सी में कनेक्टिविटी के तौर पर ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई बी/जी/न, जीपीएस, ग्लोनास जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.1 x 73.8 x 8.3 मिलीमीटर और वजन 156 ग्राम है। हैंडसेट को पॉवरफुल बनाने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »