हॉनर 5सी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

हॉनर 5सी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
हॉनर ने नया स्मार्टफोन हॉनर 5सी चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। हॉनर 5सी को कंपनी ने 3जी और 4जी दो वेरिएंट में अपनी चीन की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया  है। फोन के 3जी वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,200 रुपये) जबकि हॉनर 5सी एलटीई की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,200 रुपये) है।

हुवावे हॉनर 5सी स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है। फोन कंपनी के ऑक्टा-कोर किरिन 650 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 2 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो हॉनर 5सी में एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। हॉनर 5सी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई स्किन दी गई है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले हॉनर 4सी में कनेक्टिविटी के तौर पर ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई बी/जी/न, जीपीएस, ग्लोनास जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.1 x 73.8 x 8.3 मिलीमीटर और वजन 156 ग्राम है। हैंडसेट को पॉवरफुल बनाने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro लॉन्च हुआ 2 डिस्प्ले के साथ, 6500mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  3. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  6. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »