• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 200MP कैमरा, 100W फास्ट चार्ज के साथ Honor 400 का प्राइस लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

200MP कैमरा, 100W फास्ट चार्ज के साथ Honor 400 का प्राइस लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

फोन में 5,300mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

200MP कैमरा, 100W फास्ट चार्ज के साथ Honor 400 का प्राइस लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Honor 400 फोन में 200MP का मेन कैमरा होने की खबर है।

ख़ास बातें
  • Honor 400 में रियर में 200MP का मेन कैमरा मिलने वाला है।
  • सेल्फी के लिए फोन में 50MP का f/2.0 अपर्चर लेंस मिलने वाला है।
  • फोन में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन
Honor की 400 सीरीज का स्मार्टफोन Honor 400 लॉन्च के लिए लगभग तैयार है। फोन काफी समय से लीक्स और अफवाहों में जगह बनाए हुए है। Honor 400 के लॉन्च से पहले अब इसके फुल स्पेसिफिकेशंस के साथ प्राइसिंग भी लीक हो गई है। फोन में 200MP का कैमरा बताया गया है। यह Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा और फोन AI फीचर पैक्ड होगा। यह MagicOS 9.0 पर ऑपरेट करेगा। आइए जानते हैं इसके लॉन्च से पहले फोन के बारे में सभी खास बातें। 

Honor 400 स्मार्टफोन कंपनी का अपकमिंग मिडरेंज स्मार्टफोन है जो जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। यह Honor 300 का सक्सेसर होगा। फोन के रेंडर्स लीक हो चुके हैं। यह ब्लैक और गोल्ड/ग्रे शेड्स में देखा गया है। फोन काफी स्लिम प्रोफाइल में आने वाला है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.3mm होगी। वजन मात्र 184 ग्राम बताया गया है। 156.5×74.6×7.3mm डाइमेंशन वाला यह फोन IP65 रेटिंग से लैस होगा। YTECHB की रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आने वाली है। 

Honor 400 फोन में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलेगा। MagicOS 9.0 यहां AI फीचर्स से भरपूर होगा जिसमें Google Gemini, Circle to Search, और AI Eraser जैसे फीचर्स शामिल होंगे। 

कैमरा की बात करें तो Honor 400 में रियर में 200MP का मेन कैमरा मिलने वाला है जिसमें f/1.9 अपर्चर लेंस का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ में 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का f/2.0 अपर्चर लेंस मिलने वाला है। 

बैटरी की बात करें तो फोन में 5,300mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया जा रहा है। फोन के मई में लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी पहले इसे चीन में पेश कर सकती है जिसके बाद जून में फोन ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले सकता है। फोन की कीमत 8GB+512GB वेरिएंट के लिए 499 यूरो (लगभग 48,000 रुपये) बताई गई है। फोन का मुकाबला iQOO Neo 10 से हो सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1224x2700 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »