Honor 30S होगा 30 मार्च को लॉन्च

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने वीबो पर ऐलान किया कि Honor 30S को 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फोन को अभी चीन में लॉन्च किया जाना है।

Honor 30S होगा 30 मार्च को लॉन्च
ख़ास बातें
  • दावा है कि Honor 30S में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग होगी
  • हॉनर 30एस में किरिन 820 5जी प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • Honor 30S में हो सकते हैं चार रियर कैमरे
विज्ञापन
Honor 30S को चीन में 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के बारे में लंबे समय से खबरें आती रही हैं। पहले से इस हॉनर स्मार्टफोन से महीने के अंत तक पर्दा उठाए जाने की उम्मीद थी। अब कंपनी ने आधिकारिक वीबो पोस्ट के ज़रिए इसके लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। पुरानी लीक्स के मुताबिक, हॉनर 30एस हैंडसेट में किरिन 820 5जी प्रोसेसर, चार रियर कैमरे और 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगी। फोन में पिछले हिस्से पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिए जाने की चर्चा है, जहां चार सेंसर्स मौज़ूद होंगे।

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने वीबो पर ऐलान किया कि Honor 30S को 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फोन को अभी चीन में लॉन्च किया जाना है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट की उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। पोस्टर से फोन के बारे में बहुत कुछ नहीं पता चल पाया है। लेकिन बैकग्राउंड में एक हैंडसेट है। यह इशारा है कि फोन में बिना नॉच और बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा।

हॉनर 30एस कंपनी की हॉनर 30 सीरीज़ का पहला हैंडसेट होगा। हॉनर 30एस को पहले ही चीन की 3C मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग से फोन में 5जी सपोर्ट होने का पता चला था। लिस्टिंग से यह भी पता चला कि हैंडसेट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें चार रियर कैमरे भी हो सकते हैं। दावा है कि Honor 30S में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग होगी। इसमें किरिन 820 5जी प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। दूसरी तरफ,  एक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इशारा मिला है कि इस फोन में पिछले हिस्से पर चार कैमरों को आयताकार मॉड्यूल में जगह मिलेगी। यह मॉड्यूल पिछले हिस्से पर बायीं तरफ किनारे पर मौज़ूद होगा। तीन कैमरे वर्टिकल पोजीशन में होंगे। चौथा कैमरा बगल में मौज़ूद होगा, फ्लैश मॉड्यूल के नीचे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »