Honor 30S किरिन 820 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों के साथ हो सकता है लॉन्च

Honor 30S हुवावे के नए मिड-रेंज 5जी किरिन 820 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इस प्रोसेसर का सीधा मुकाबला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 सीरीज़ चिपसेट से होगा, यह भी 5जी के साथ आने वाला एक मिड-रेंज प्रोसेसर है।

Honor 30S किरिन 820 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों के साथ हो सकता है लॉन्च

Honor 30 लाइनअप मार्च के अंत में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Honor 30S फोन में एमोलेड स्क्रीन की जगह LED स्क्रीन हो सकती है
  • नए रेंडर में साफ दिखा हॉनर 30एस का कैमरा मॉड्यूल
  • चीन की 3C मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ हॉनर 30एस
विज्ञापन
Honor 30 सीरीज़ लम्बे वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है, और अब इस सीरीज़ के एक फोन से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो यह इस सीरीज़ का पहला फोन हो सकता है, जिसकी जानकारी चीन की 3C मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुई है। साइट की मानें तो Honor 30S में 5जी सपोर्ट होगा। यह मिड-रेंज किरिन 820 चिपसेट के कारण संभव हो पाएगा। इस लिस्टिंग में यह भी दावा किया गया है कि फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा एक नया रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) भी सामने आया है, जिसमें फोन का रियर कैमरा सेटअप साफ देखा जा सकता है। फोन की कीमत क्या होगी? इस संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 3सी वेबसाइट की लिस्टिंग से साफ है कि फोन लॉन्च होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे।

GSMArena ने Honor 30S के बारे में यह जानकारी हासिल की है। इनकी रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हॉनर 30 लाइनअप मार्च के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि हॉनर 30एस इस सीरीज़ का एक मात्र फोन हो, या इसके अलावा इस सीरीज़ में कई फोन लॉन्च किए जाएंगे। 3सी की लिस्टिंग में 5जी सपोर्ट का उल्लेख है। इससे इशारा मिलता है कि यह फोन Huawei के नए मिड-रेंज 5जी किरिन 820 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस प्रोसेसर का सीधा मुकाबला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 सीरीज़ चिपसेट से होगा, यह भी 5जी के साथ आने वाला एक मिड-रेंज प्रोसेसर है।

हॉनर 30एस में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग होने की भी बात कही गई है, जिसके साथ 10वी और 4ए कॉन्फिग्रेशन होगा। इस रिपोर्ट में एक साफ रेंडर को भी शामिल किया गया है, जो कि पिछले रेंडर की तरह नहीं है जिसमें कैमरा सेक्शन को पूरी तरह से ब्लैक-आउट किया गया था। इस नए रेंडर में हॉनर 30एस का रंग पुराने रेंडर के रंग जैसा ही है, बस इस बार फोन के चारों कैमरा का लेआउट साफ देखा जा सकता है। हालांकि, यह बताना मुश्किल है कि यह सेंसर कौन-से हैं और इसमें कोई ऑटो-फोकस या फिर डेप्थ कैलकुलेशन है या नहीं। इस फोन का आयताकार कैमरा कटआउट सैमसंग के नए डिज़ाइन ट्रेंड की याद दिलाता है, जो इन दिनों कंपनी की गैलेक्सी ए और गैलेक्सी एम सीरीज़ के साथ फ्लैगशिप गैलेक्सी एस20 सीरीज़ का हिस्सा है।

अगर तस्वीर को पास से देखा जाए, तो बायीं तरफ वॉल्यूम बटन के ठीक नीचे एक थोड़ी जगह छोड़ी हुई नजर आएगी। संभवतः यह फोन के बगल में दिया हुआ फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बटन हो। अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो हमारी गणना के अनुसार फोन में एमोलेड स्क्रीन की जगह एलईडी स्क्रीन दी जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »