50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी के साथ Honor 300, 300 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Honor ने चीनी बाजार में अपनी नई 300 सीरीज लॉन्च कर दी है।

50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी के साथ Honor 300, 300 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Honor

Honor 300 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Honor 300, 300 Pro में 5300mAh की बैटरी दी गई है।
  • Honor 300, 300 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor 300, 300 Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Honor ने चीनी बाजार में अपनी नई 300 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Honor 300, 300 Pro और 300 Ultra शामिल हैं। यहां हम आपको नीचे के दो मॉडल Honor 300 और Honor 300 Pro के बारे में बता रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में 5300mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस हैं। आइए Honor 300 और 300 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Honor 300, 300 Pro Price


Honor 300 के 8/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 yuan (लगभग 27,118 रुपये), 12/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 yuan (लगभग 29,660 रुपये),12/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 yuan (लगभग 32,541 रुपये) और 16/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 yuan (लगभग 34,916 रुपये) है।

Honor 300 Pro के 12/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 yuan (लगभग 39,829 रुपये), 12/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,699 yuan (लगभग 43,219 रुपये) और 16/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 yuan (लगभग 46,608 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर चीन में पहले से ही शुरू हो चुके हैं। हालांकि, ग्लोबल उपलब्धता की घोषणा अभी बाकी है।


Honor 300, 300 Pro Specifications


Honor 300 में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2664×1200 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Honor 300 Pro में 6.78 इंच की क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2700×1224 और 120Hz रिफ्रेश रेट है। दोनों डिस्प्ले 3840Hz PWM डिमिंग, 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1.07 बिलियन कलर डिस्प्ले और कई आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स का सपोर्ट करती हैं। Honor 300 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, वहीं 300 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर शामिल है। दोनों स्मार्टफोन में 5300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W चार्जिंग का सपोर्ट करती हैं, वहीं प्रो मॉडल 80W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है।

डिजाइन के मामले में Honor ने नेचर से इंस्पायर्ड डिजाइन तैयार किया है। ऑनर 300 में एक स्लीक, अल्ट्रा थिन डिस्प्ले डिजाइन है, जबकि 300 प्रो में ज्यादा इमर्सिव हाइपरबोलिक कर्व्ड डिस्प्ले है। दोनों फोन कई कलर्स में आते हैं। Honor 300 इंक रॉक ब्लैक, जेड ड्रैगन स्नो, चाका ग्रीन, कैंगशान ग्रे और लुयान पर्पल में आता है, जबकि 300 Pro इंक रॉक ब्लैक, स्टारलाइट सैंड और चाका ग्रीन में आता है। Honor 300 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर काम करता है, जबकि 300 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो ऑनर 300 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (सोनी IMX906) और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो कैमरा दिया गया है। ऑनर 300 प्रो के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल मैक्रो कैमरा और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं दोनों फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Honor का दावा है कि दोनों फोन एसएलआर लेवल एलीगेंट पोर्ट्रेट कैप्चर कर सकते हैं और इसमें एआई लाइट-कंट्रोल इंजन है जो किसी भी लाइटिंग में बेहतर फोटो सुनिश्चित करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
  2. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  3. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  4. Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!
  5. 7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Free Fire Max Redeem Codes: फ्री डायमंड्स, स्किन्स और रिवॉर्ड्स के लिए तुरंत करें ये 10 कोड रिडीम
  7. इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
  8. Amazon Fire TV Stick HD लॉन्च, ज्यादा तेज स्पीड के साथ दमदार गेमिंग और कंटेंट फीचर्स, जानें कीमत
  9. PF के लिए ऑनलाइन कैसे करें क्लैम, नियोक्ता की मंजूरी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  10. Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »