Honor 30 सीरीज़ में हो सकता है नया Kirin 985 चिपसेट

Huawei के आगामी Kirin 985 चिपसेट में मोबाइल जगत के अभी तक के सबसे बड़े इमेज सेंसर का सपोर्ट शामिल होने का दावा है। Honor 30 भी इसी चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है।

Honor 30 सीरीज़ में हो सकता है नया Kirin 985 चिपसेट

Honor 30, Honor 30 Pro 15 अप्रैल 2020 में होगी लॉन्च

ख़ास बातें
  • Honor 30 सीरीज़ हो सकती है नए 50 मेगापिक्सल IMX700 इमेज सेंसर से लैस
  • यह होगा मोबाइल इंडस्ट्री का आज तक का सबसे बड़ा इमेज सेंसर
  • हॉनर 30 और हॉनर 30 प्रो 15 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे
विज्ञापन

Honor 30 सीरीज़ के स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे। इसकी जानकारी Huawei के सब-ब्रांड ने पिछले हफ्ते अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट के जरिए दी थी। हालांकि लॉन्च से पहले अब एक टिप्सटर ने जानकारी दी है कि हॉनर 30 सीरीज़ के साथ मूल कंपनी हुआवे अपने लेटेस्ट मोबाइल चिपसेट को पेश कर सकती है। इस लीक में चिपसेट का नाम भी Kirin 985 बताया गया है। ट्विटर पर जाने माने टिप्सटर स्टीव एच.एमसीफ्लाई उर्फ @OnLeaks के अनुसार, Honor 30 में कंपनी इस नए किरिन 985 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है।

@OnLeaks के मुताबिक, Huawei के आगामी Kirin 985 चिपसेट में मोबाइल जगत के अभी तक के सबसे बड़े इमेज सेंसर का सपोर्ट शामिल होगा। लीक में यह भी जानकारी दी गई है कि हुआवे का यह नया किरिन 985 चिपसेट सीरीज़ के कम से कम एक स्मार्टफोन यानी Honor 30 फोन में आ सकता है।

अब यदि इन दावों को इसी टिप्सटर की पिछली रिपोर्ट के मिलाए तो कड़ियां कुछ आपस में जुड़ती नज़र आती है। पिछली लीक में टिप्सटर ने दावा किया था कि Honor 30 सीरीज़ में Sony का नया 50-मेगापिक्सल IMX700 सेंसर दिया जाएगा, जिसे अभी तक का सबसे बड़ा मोबाइल कैमरा सेंसर कहा जा रहा है। इसके अलावा @OnLeaks ने हॉनर 30 के कैमरा मॉड्यूल का एक स्केच भी साझा किया था, जिसमें 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX700 सेंसर भी शामिल था।

इतना ही नहीं, GizmoChina की एक रिपोर्ट भी हॉनर 30 के नए Kirin 985 चिपसेट के साथ आने की अटकलें लगा रही है।

Honor 30 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX700 प्राइमरी सेंसर और एक पेरिस्कोप लेंस भी शामिल हो सकता है। हॉनर 30 के कैमरा मॉड्यूल की लीक हुई तस्वीर से फोन में ऑक्टा पीडी ऑटोफोकस फीचर के शामिल होने की भी जानकारी मिली है, जिसे हाल ही में लॉन्च हुए Huawei P40 Pro पर भी देखा गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »