Honor 30 में हो सकता है सबसे दमदार कैमरा सेटअप, तस्वीर लीक

Honor 30 क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा रिजॉल्यूशन वाला कस्टम कैमरा सेंसर यानी 50-मेगापिक्सल Sony IMX700 सेंसर शामिल होगा।

Honor 30 में हो सकता है सबसे दमदार कैमरा सेटअप, तस्वीर लीक

Honor 30 के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है Honor 30 Pro

ख़ास बातें
  • Honor 30 मे हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सेटअप हो सकता है पेरिस्कोप लेंस और ऑक्टा पीडी ऑटोफोकस से लैंस
  • फोन में होगा 50 मेगापिक्सल Sony IMX700 प्राइमरी सेंसर
विज्ञापन
Honor 30 स्मार्टफोन 15 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। इसकी जानकारी कंपनी पहले से ही चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo के जरिए दे चुकी है। हॉनर 30 को पहले सोनी के 50-मेगापिक्सल के IMX700 कैमरे के साथ आने की अफवाह थी। अब हॉनर 30 के कैमरा मॉड्यूल की एक तस्वीर पर आधारित एक रिपोर्ट ने इस अटकल को और हवा दे दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अटकले सही हो सकती है कि Honor 30 स्मार्टफोन 50-मेगापिक्सल का सोनी कैमरा स्पोर्ट करे। तस्वीर एक डुअल कैमरा फ्लैश के साथ एक क्वाड कैमरा सेटअप दिखाती है, साथ ही Huawei P40 Pro पर भी देखा गया ऑक्टा पीडी ऑटोफोकस जैसा फीचर शामिल होने की इशारा करती है।

GSMArena के लोगों ने Honor 30 का कैमरा मॉड्यूल दिखाते हुए एक तस्वीर लीक की है। तस्वीर के अनुसार, हॉनर 30 क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा रिजॉल्यूशन वाला कस्टम कैमरा सेंसर यानी 50-मेगापिक्सल Sony IMX700 सेंसर शामिल होगा। हम तस्वीर की प्रामाणिकता को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई नहीं कर सके, लेकिन यदि यह सच है, तो यह Honor 30 के कैमरा सेटअप को बेस्ट स्मार्टफोन कैमरा सेटअप में से एक बना सकता है।

Sony IMX700 सेंसर के अलावा, तस्वीर यह भी इशारा देती है कि हॉनर 30 पर क्वाड कैमरा सेटअप, एक पेरिस्कोप लेंस और ऑक्टा पीडी ऑटोफोकस फीचर शामिल होगा, जो इससे पहले हुआवे पी40 प्रो पर भी देखा गया है।

अन्य चीजें जो तस्वीर से समझी जा सकती थीं कि Honor 30 के टॉप पर दी गई एंटेना लाइनों के साथ एक मेटल फ्रेम हो सकता है। इसमें एक माइक्रोफोन को फ्रेम के ऊपर देखा जा सकता है। इसके साथ एक IR ब्लास्टर जैसा प्रतित होता सेंसर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी हो सकता है।

Honor ने घोषणा की है कि कंपनी हॉनर 30 सीरीज़ के स्मार्टफोन को 15 अप्रैल को लॉन्च करेगी। पिछली कुछ रिपोर्ट को सच माने तो हॉनर 30 सीरीज़ में Honor 30 और Honor 30 Pro शामिल होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »