Honor 20s और Honor Play 3 लॉन्च, तीन रियर कैमरों से हैं लैस

Honor 20s और Honor Play 3 स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे से लैस हैं। इन्हें अभी चीन में लॉन्च किया गया है।

Honor 20s और Honor Play 3 लॉन्च, तीन रियर कैमरों से हैं लैस

Honor 20s, Honor Play 3 हैं होल-पंंच डिस्प्ले से लैस

ख़ास बातें
  • Honor 20s में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • हॉनर प्ले 3 की बैटरी 3,000 एमएएच की है।
  • हॉनर 20एस की कीमत करीब 19,000 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
Honor ब्रांड ने बुधवार को चीनी मार्केट में अपने नए Honor 20s और Honor Play 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया। फिलहाल, इन फोन को भारत में लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हॉनर 20एस कंपनी की हॉनर 20 सीरीज़ का हिस्सा है जिसे इस साल जून में पेश किया गया था। वहीं हॉनर प्ले 3 मार्केट में कंपनी के हॉनर प्ले हैंडसेट की जगह लेगा। नए हॉनर स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे, होल-पंच स्क्रीन और ऑक्टा-कोर स्क्रीन के साथ आएंगे।
 

Honor 20s, Honor Play 3 price

हॉनर 20एस की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल का है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को 2,199 चीनी युआन (करीब 22,000 रुपये) में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, हॉनर प्ले 3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) होगा। इस फोन के 4 जीबी + 128 जीबी और 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) में बिकेंगे।
 

Honor 20s specifications

डुअल-सिम हॉनर 20एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.1.1 पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम हैं। हॉनर 20एस की बैटरी 3,750 एमएएच की है।

हॉनर 20एस में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.4 लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

हॉनर 20एस की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी और अन्य कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।
 

Honor Play 3 specifications

डुअल-सिम हॉनर प्ले 3 में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मैजिकयूआई 2.1.1 है। इसमें 6.39 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर है। इसके साथ 6 जीबी तक रैम हैं। बैटरी 4,000 एमएएच की है।
 
honor

हॉनर प्ले 3 का कैमरा सेटअप हॉनर 20एस वाला है। इस फोन में भी 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »