• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor 200 सीरीज के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगा 50MP डुअल सेल्फी कैमरा!

Honor 200 सीरीज के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगा 50MP डुअल सेल्फी कैमरा!

फोन में डुअल सेल्फी कैमरा होगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Honor 200 सीरीज के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगा 50MP डुअल सेल्फी कैमरा!

Photo Credit: Honor

Honor 200 Pro में 6.78 इंच का OLED पैनल होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा।

ख़ास बातें
  • Honor 200 Pro में 6.78 इंच का OLED पैनल होगा।
  • यह एंड्रॉयड 14 आधारित Magic OS 8.0 पर रन करेगा।
  • Honor 200 में 6.7 इंच क्वाड कर्व्ड OLED पैनल बताया गया है।
विज्ञापन
Honor 200 सीरीज लॉन्च में अब केवल दो दिन का समय ही रह गया है। कंपनी चीन में इसे 27 मई को लॉन्च करने जा रही है। सीरीज में Honor 200 और Honor 200 Pro शामिल होंगे। Honor 200 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होगा जबकि Honor 200 फोन Snapdragon 7 Gen 3 के साथ आएगा। अब लॉन्च से पहले एक और लीक सामने आया है जिसमें दोनों फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। 

Honor 200 Pro 
Honor 200 Pro में 6.78 इंच का OLED पैनल होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। Weibo पर लीक के अनुसार, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ आने वाला है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। यह एंड्रॉयड 14 आधारित Magic OS 8.0 पर रन करेगा। 

फोन में डुअल सेल्फी कैमरा होगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। रियर साइड की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS फीचर वाला मेन कैमरा होगा। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का Sony IMX856 टेलीफोटो लेंस होगा। 

इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट बताया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ होगी। इसमें 66W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। फोन में NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी होंगे। यह IP55 रेटेड फोन होगा। वजन 199 ग्राम बताया गया है। फोन Sky Blue, Coral Pink, Moon Shadow White, और Ink Black में आने वाला है। 

Honor 200 
Honor 200 में 6.7 इंच क्वाड कर्व्ड OLED पैनल बताया गया है। यह  Snapdragon 7 Gen 3 Enhanced Version चिपसेट से लैस होगा। फोन में सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा होगा। रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जो कि Sony IMX906 लेंस होगा। यह भी OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशंस वैसे ही होंगे जैसे कि प्रो मॉडल में बताए गए हैं। 

हालांकि, फोन में वायरलेस चार्जिंग, रीवर्स चार्जिंग और IP रेटिंग जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। इसका वजन 187 ग्राम बताया गया है। कलर वेरिएंट्स प्रो मॉडल जैसे ही होंगे। कहा गया है कि दोनों फोन में रैम कंफिग्रेशन में भी अंतर देखने को मिल सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »