Honor 200, 200 Pro में मिलेगा Snapdragon 8s Gen 3 और Snapdragon 8 Gen 3, जानें स्पेसिफिकेशंस

Honor 200 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होगा, जबकि Pro वेरिएंट Snapdragon 8 Gen 3 से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मई 2024 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Honor 200 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होगा।
  • Honor Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Honor 200 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगी।

Honor 100 Pro में 50MP फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor कथित तौर पर चीनी बाजार के लिए Honor 200 सीरीज पर काम कर रहा है। ELP-AN00 और ELI-AN00 मॉडल नंबर वाले दो Honor ​​फोन हाल ही में चीन में 3C ऑथोरिटी पर नजर आए थे। कथित तौर पर ये स्मार्टफोन Honor 200 सीरीज का हिस्सा हैं, जिसके मई में लॉन्च होने की उम्मीद है। नई लीक में उन चिपसेट के बारे में जानकारी सामने आई है जो दोनों स्मार्टफोन में मिलेंगे। आइए Honor के आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Honor 200 सीरीज में क्या होगा खास


कथित Honor 200 और 200 Pro का 3C सर्टिफिकेशन दोनों मॉडल में 100W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट प्रदान करने का सुझाव देता है। वर्तमान में दो मॉडल नंबर ELP-AN00 और ELI-AN00 लिस्ट हैं। यह साफ नहीं है कि इनमें से कौन सा मॉडल स्टैंडर्ड वर्जन और कौन सा Pro वर्जन है। उनके 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि दोनों मॉडल 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकते हैं।

कई लीक में दावा किया गया कि Honor 200 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगी। टिपस्टर टेम का दावा है कि Pro में पिल शेप के कटआउट के अंदर एक ड्यूल सेल्फी कैमरा मॉड्यूल शामिल होगा। रियर में प्राइमरी कैमरे में वेरिएबल अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ-साथ टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है।

एक अन्य लीक में दावा किया कि Honor 200 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होगा, जबकि Pro वेरिएंट Snapdragon 8 Gen 3 से लैस हो सकता है। आपको बता दें कि नवंबर 2023 में लॉन्च हुए Honor 100 में Snapdragon 7 Gen 3 और 100 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट था। इसी टिपस्टर का दावा है कि Honor 200 सीरीज के रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में काफी बदलाव आया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2700x1224 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2664x1200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  2. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  2. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  3. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  4. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  5. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  6. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  7. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  8. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  9. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  10. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.