Honor 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP फ्रंट कैमरा, 16GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

कलर ऑप्शंस की बात करें तो Bright Black, Butterfly Blue, Monet Purple, और Moon Shadow White में ये प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

Honor 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP फ्रंट कैमरा, 16GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

Honor 100 सीरीज को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है।

ख़ास बातें
  • यह सीरीज Honor 90 की सक्सेसर है।
  • सीरीज में Honor 100 और Honor 100 Pro को पेश किया गया है।
  • प्रो वेरिएंट में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है।
विज्ञापन
Honor 100 को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। यह सीरीज Honor 90 की सक्सेसर है। सीरीज में Honor 100 और Honor 100 Pro को पेश किया गया है। फोन में 120Hz FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह एक OLED डिस्प्ले है। डिवाइस को 5000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। यह Snapdragon 7 Gen 3 SoC के साथ आता है। जबकि प्रो वेरिएंट में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Honor 100, Honor 100 Pro price, availability

Honor 100 फोन तीन रैम कंफिग्रेशन में आता है। इसका 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,499 (लगभग 29,200 रुपये) में आता है। फोन का 16 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,799 (लगभग 32,700 रुपये) में आता है। और 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,999 (लगभग 35,000 रुपये) में आता है। 

Honor 100 Pro की बात करें तो इसका 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 3,399 (लगभग 39,700 रुपये) में आता है। फोन को 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी, 512 जीबी, 1TB स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है जिसकी कीमत क्रमशः CNY 3,699 (लगभग 43,200 रुपये), CNY 3,999 (लगभग 46,700 रुपये), और CNY 4,399 (लगभग 51,400 रुपये) है। 

कलर ऑप्शंस की बात करें तो Bright Black, Butterfly Blue, Monet Purple, और Moon Shadow White में ये प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी। TMall और JD साइट के अलावा ये Honor ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदे जा सकेंगे। 
 

Honor 100, Honor 100 Pro specifications

Honor 100 में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले है जो कि एक OLED पैनल है। यह कर्व्ड डिस्प्ले में आता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। अधिकतम ब्राइटनेस 2600 निट्स की है। वहीं, Honor 100 Pro में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले है जो एक कर्व्ड OLED डिस्प्ले है। Honor 100 में 4nm Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है। साथ में Adreno 720 GPU है। Honor 100 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 चिप है और Adreno 740 GPU है। दोनों ही मॉडल्स में Android 13 आधारित MagicOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम आता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो Honor 100 में 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 1/1.56 प्राइमरी सेंसर है और OIS सपोर्ट है। फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है जिसमें मैक्रो सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आता है। 

Honor 100 Pro में डुअल फ्रंट कैमरा मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX816 सेंसर मेन कैमरा के रूप में है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। रियर में फोन तीन कैमरा के साथ आता है। दो कैमरा पहले मॉडल के जैसे हैं, साथ में एक तीसरा कैमरा अलग से है जो कि 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर है। इसमें OIS सपोर्ट है और 2.5X ऑप्टिकल जूम के साथ 50X हाइब्रिड जूम दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन नैनो SIM, 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ax, Bluetooth 5.2, GPS, USB Type-C, और NFC सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जर है, प्रो मॉडल में 66W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2664x1200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2700x1224 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  4. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »