Honor 200 Lite 5G फोन 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, 35W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Honor 200 Lite 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Honor 200 Lite 5G फोन 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, 35W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

Honor 200 Lite 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन का रियर कैमरा 108 मेगापिक्सल का है।
  • यह बहुत हल्का डिवाइस है और वजन केवल 166 ग्राम है।
  • डिवाइस की मोटाई 6.78mm है।
विज्ञापन
Honor ने अपनी नई सीरीज का पहला मॉडल Honor 200 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट है। फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह 8 जीबी फिजिकल रैम से लैस है। इसके अलावा 8 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। फोन में 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Honor 200 Lite 5G price

Honor 200 Lite 5G की कीमत 329.90 यूरो है। यह फोन अभी कंपनी ने फ्रांस में लॉन्च किया है। यह तीन कलर वेरिएंट्स- स्टारी ब्लू, स्यान लेक, और मिडनाइट ब्लैक में आता है। कंपनी प्रोमोशनल डील लाई है जिसके तहत फोन के साथ ग्राहक को Honor Band 9 और Honor Choice Earbuds X5 भी दिए जाएंगे। 
 

Honor 200 Lite 5G specifications

Honor 200 Lite 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें TUV Rheinland सर्टिफिकेशन है जिससे आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ता है। फोन में Dimensity 6080 चिपसेट लगाया गया है। इसके साथ में प्रोसेसिंग के लिए 8GB RAM मिलती है। फिजिकल रैम के अलावा 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। फोन में 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित MagicOS 8.0 पर रन करता है. कंपनी ने इसमें कुछ AI बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं। जिसमें Magic Portal और Magic Capsule भी शामिल है। 

Honor 200 Lite 5G में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2D फेशियल रिकग्निशन फीचर है। फोन का रियर कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रवाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन 1080p वीडियो शूट कर सकता है। इसमें कई कैमरा फीचर्स जैसे पोर्ट्रेट, नाइट मोड, स्लो मोशन, पनोरमा, HDR, टाइम लैप्स, सुपर मैक्रो आदि भी मिलते हैं। 

फोन में 4500mAh बैटरी है जिसके साथ में 35W फास्ट चार्जिंग है। डिवाइस की मोटाई 6.78mm है। यह बहुत हल्का डिवाइस है और वजन केवल 166 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, wi-fi, और Bluetooth 5.1 की कनेक्टिविटी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »