Honor 20 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक, चार रियर कैमरों की मिली झलक

रिपोर्ट के मुताबिक, Honor 20 में 6.26 इंच (1080x2340 पिक्सल) का एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले होगा। पिछले हिस्से पर एक 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर (एफ/ 1.8 अपर्चर) होगा।

Honor 20 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक, चार रियर कैमरों की मिली झलक
ख़ास बातें
  • Honor 20 को 3,750 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है
  • एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा हॉनर 20 में
  • चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन होगा Honor 20
विज्ञापन
Honor 20 और Honor 20 Pro को 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फोन के कई टीज़र लॉन्च हो चुके हैं। लॉन्च किए जाने से पहले हॉनर 20 और हॉनर 20 प्रो के बारे में कई जानकारियां भी लीक हुई हैं। दोनों ही फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच Honor 20 को Geekbench की साइट पर लिस्ट किया गया है। फोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। दावा किया गया है कि Honor 20 एंड्रॉयड पाई, किरिन 980 प्रोसेसर, क्वाड कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है।

WinFuture ने लॉन्च से पहले हॉनर 20 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं। फोन होल-पंच डिस्प्ले, चार रियर कैमरों वाले सेटअप और ग्रेडिएंट बैकपैनल के साथ आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Honor 20 में 6.26 इंच (1080x2340 पिक्सल) का एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले होगा। पिक्सल डेनसिटी 412 पिक्सल प्रति इंच होगी। इस फोन में पावर बटन के ऊपर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की खबर है। यह हाइसिलिकॉन किरिन 980 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। हैंडसेट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

Honor 20 के पिछले हिस्से पर एक 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर (एफ/ 1.8 अपर्चर) होगा। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 117 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स होंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

Honor 20 को 3,750 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। यह सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके बारे में 30 मिनट में 50 प्रतिशत बैटरी पावर देने का दावा है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.1 पर चलेगा। यह सेफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग में आएगा। कनेक्टिविटी फीचर में डुअल बैंड वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और वर्चुअल 9.1 सराउंड साउंड शामिल हैं।

Honor 20 को GeekBench पर YAL-L21 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां एंड्रॉयड पाई, 6 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का ज़िक्र है। फोन को Honor 20 Pro के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »