Honor 10X हो सकता है हॉनर का सबसे सस्ता 5G फोन

Honor ने अभी तक कई 5G फोन पेश किए हैं, लेकिन Honor 10X को सबसे सस्ता 5G फोन बताया जा रहा है। फिलहाल कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन Honor 30S है, जिसकी चीन में कीमत 2,399 चीनी युआन (लगभग 25,500 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2020 11:56 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9X को कंपनी ने चीन में 1,399 चीनी युआन में किया था लॉन्च
  • चीन में 1,000 चीनी युआन का सेगमेंट है बेहद लोकप्रिय स्मार्टफोन सेगमेंट
  • Honor 10X 5G भी इसी प्राइस रेंज में हो सकता है लॉन्च

Honor 10X 5G को कंपनी कर सकती है बजट सेगमेंट में लॉन्च


Honor 10X कथित तौर पर हुवावे सब-ब्रांड हॉनर का आगामी स्मार्टफोन है। माना जा रहा है कि यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा। हॉनर को उम्मीद है कि नए फोन की कीमत इसके पिछले मॉडल Honor 9X के आसपास होगी। याद दिला दें कि हॉनर 9एक्स को भारत में जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था। चीन में 1,000 चीनी युआन (लगभग 10,700 रुपये) कीमत का सेगमेंट काफी लोकप्रिय है, ऐसे में इस रेंज में 5G मोबाइल लॉन्च होने से इसे इसे अपनाने वालों की भी बड़ी संख्या होगी।
Advertisement

चीन की एक ताज़ा CNMO रिपोर्ट से पता चलता है कि Honor 10X हुवावे का सबसे सस्ता 5G फोन होगा। हॉनर एक्स-सीरीज़ में कंपनी अभी तक बजट फोन लॉन्च करते आई है और इस हिसाब से हॉनर 10एक्स के भी इसी रेंज में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है। Honor 9X को ​​1,399 चीनी युआन (लगभग 15,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था और Honor 10X को भी काफी हद तक इसी रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

Honor ने अभी तक कई 5G फोन पेश किए हैं, लेकिन Honor 10X को सबसे सस्ता 5G फोन बताया जा रहा है। फिलहाल कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन Honor 30S है, जिसकी चीन में कीमत 2,399 चीनी युआन (लगभग 25,500 रुपये) है।
Advertisement

हालांकि ये सिर्फ शुरुआती अफवाहें हैं और इन्हें पूरी तरह से सच मान लेना फिलहाल जल्दबाज़ी होगी। Honor 10X को लेकर फिलहाल किसी प्रकारी की आधिकारिक घोषणा या टीज़र्स की पेशकश नहीं हुई है, लेकिन हॉनर 9एक्स का यह अपग्रेड पिछले वर्ज़न की तुलना में प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा के क्षेत्र में अच्छा अपग्रेड लेकर आ सकता है।

जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि Honor 5G फोन की लिस्ट में कई स्मार्टफोन शामिल हैं, जिनमें Honor 30S, Honor 30, Honor 30 Pro, Honor 30 Pro Plus, Honor V30 और Honor V30 Pro शामिल हैं। नई रिपोर्ट यह भी बताती है कि फोन 2020 की आखिरी तिमाही में कभी भी लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

याद दिला दें कि हॉनर की मूल कंपनी हुवावे के 5G फोन की भी लंबी लिस्ट है। इनमें Huawei P40, Huawei P40 Pro, Huawei P40 Pro Plus, Huawei Mate 30 5G, Huawei Mate 30 Pro 5G, Huawei Mate 30 Porche Design, Huawei Nova 6 5G और Huawei Mate Xs शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 10X, Honor 10X Update, Honor 10X 5G, Honor 10X 5G leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.