Honor 10X Lite चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च, जानें इसकी सभी खासियतें

Honor ने 10X Lite को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फोन को Honor की साउदी अबर वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

Honor 10X Lite चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च, जानें इसकी सभी खासियतें

Honor 10X Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • Honor 10X Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले मिलता है
  • फोन साऊदी अरब में पेश किया गया है
  • अरब में इसकी कीमत SAR 799 (लगभग 15,900 रुपये) होगी
विज्ञापन
Honor 10X Lite को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में कथित तौर पर साऊदी अरब में पेश कर दिया है। यूं तो कंपनी ने फोन के लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन Honor की साउदी वेबसाइट पर फोन को कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। स्मार्टफोन की मुख्य खासियतें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच बैटरी और 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। Honor 10X Lite ऑक्टा-कोर किरिन प्रोसेसर पर काम करता है और Android 10 पर चलता है। इसमें गूगल मोबाइल सर्विस नहीं मिलती। इसके बजाय फोन हुवावे मोबाइल सर्विस पर काम करता है।
 

Honor 10X Lite price

जैसा कि हमने बताया, Honor ने 10X Lite को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फोन को Honor की साउदी अबर वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। फोन की लिस्टिंग के मुताबिक, इसके एकमात्र 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत SAR 799 (लगभग 15,900 रुपये) है। फिलहाल फोन खबर लिखते समय फोन 'आउट ऑफ स्टॉक' दिखाई दे रहा था और 'नोटिफाई मी' बटन का विकल्प दिया गया था। हॉनर ने फिलहाल फोन के लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही फिलहाल इसके भारत लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध है। लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice द्वारा देखा गया था।
 

Honor 10X specifications

डुअल सिम Honor 10X Lite एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.1 चलता है, लेकिन इसमें गूगल मोबाइल सर्विस (GMS) शामिल नहीं है। फोन 6.67-इंच फुलव्यू फुल एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस आता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट शामिल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है और यह TUV Rheinland सर्टिफाइड है। हॉनर 10एक्स लाइट में ऑक्टा-कोर किरिन प्रोसेसर शामिल है, लेकिन लिस्टिंग में चिपसेट का मॉडल नंबर नहीं बताया गया है। MySmartPrice की रिपोर्ट में अंदाज़ा लगाया गया है कि फोन Kirin HiSilicon 710 चिपसेट से लैस हो सकता है।

कैमरों की बात करें तो, Honor 10X Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल सेंसर से लैस आता है, जो होल-पंच कटआउट के अंदर सेट है।

फोन में 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल हैं। फोन की मोटाई 9.6 मिलिमीटर और वज़न 206 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »