Honor 10 Lite का नया 3 जीबी रैम वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने भारत में Honor 10 Lite के एक नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी कीमत के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 19 मार्च 2019 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर उपलब्ध है Honor 10 Lite का नया वेरिएंट
  • सेफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग में मिलेगा हॉनर 10 लाइट का नया वेरिएंट
  • Honor 10 Lite के नए वेरिएंट में है 3 जीबी रैम

Honor 10 Lite Price: हॉनर 10 लाइट का नया वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने भारत में Honor 10 Lite के एक नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। हॉनर ने भारत में Honor 10 Lite के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा है। याद करा दें कि हॉनर 10 लाइट के पहले से दो मॉडल उपलब्ध हैं- एक 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के साथ और दूसरा 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के साथ। इसके अलावा तीनों मॉडल के अन्य स्पेसिफिकेशन एक सामान है। Honor 10 Lite में 6.21 इंच का डिस्प्ले, किरिन 710 प्रोसेसर और 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Honor 10 Lite (3 जीबी रैम) की कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारतीय बाजार में हॉनर 10 लाइट के नए 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। ग्राहक हैंडसेट को सेफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग में खरीद पाएंगे। Honor 10 Lite के 3 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर शुरू हो चुकी है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा 11,950 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड (ईएमआई प्लान) और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Honor 10 Lite स्पेसिफिकेशन

रैम और स्टोरेज में बदलाव के अलावा Honor 10 Lite के 3 जीबी रैम वेरिएंट के अन्य स्पेसिफिकेशन एक सामान हैं। डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 10 लाइट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 415 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

Honor 10 Lite के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस/ ए जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • Camera AI isn’t useful
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉम किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.