HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?

HMD ने अपने नए फोन का टीजर जारी किया है जिसमें PureView लोगो दिखाई दे रहा है।

HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?

Photo Credit: nokianews

HMD की ओर से Nokia PureView फिर से लॉन्च किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • कंपनी का फोकस फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की क्वालिटी पर रहेगा।
  • कंपनी ने Schneider-Kreuznach लोगो भी दिखाया है।
  • फोन में एक स्क्वायर शेप का कैमरा लेंस भी नजर आया है।
विज्ञापन

HMD की ओर से Nokia PureView फिर से लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी का कैमरा फोकस्ड फोन जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है। इसका संकेत HMD द्वारा जारी किए गए नए टीजर से मिलता है। टीजर में PureView लोगो का पता चलता है। फोन का कैमरा मॉड्यूल भी नजर आ रहा है। इससे संकेत मिलता है कि अपकमिंग फोन में कंपनी का फोकस फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की क्वालिटी पर रहेगा। आइए जानते हैं अपकमिंग Nokia फोन के बारे में अन्य खास बातें। 

Nokia PureView फिर से मार्केट में लौट सकता है। HMD ने अपने नए फोन का टीजर जारी किया है जिसमें PureView लोगो दिखाई दे रहा है। इससे कयास लग रहे हैं कि फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन में एक बड़ा सा सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। Nokianews के अनुसार, इस मॉड्यूल में चार कैमरे लगे हैं। इसमें एक मेन कैमरा, एक अल्ट्रावाइड, और पेरिस्कोप टेलीफोटो के साथ एक अन्य लेंस भी हो सकता है। फोन में LED फ्लैश भी दिया गया है। इसके साथ में कंपनी ने Schneider-Kreuznach लोगो भी दिखाया है जो कि एक जर्मन कंपनी है जो ऑप्टिक्स पर काम करती है। 

Nokia 808 PureView के साथ कंपनी ने पहली बार इस ब्रांडिंग के कैमरा पेश किए थे। फोन भले ही छोटा था लेकिन इसमें 41 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था। इसमें 4 इंच का डिस्प्ले दिया गया था। फोन में 1400mAh बैटरी दी गई थी। यह रिमूवेबल बैटरी वाला फोन रहा है। 512MB रैम वाला यह फोन अपने कैमरा को लेकर चर्चा में आया था। इसमें 360x640 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया था। फोन में फ्रंट कैमरा भी मिलता है जो 0.3 मेगापिक्सल का है। 

HMD का नया फोन किस नाम से आएगा अभी इस पर संशय बरकरार है। कंपनी ने फोन के नाम का कोई संकेत नहीं दिया है लेकिन PureView टैग जरूर टीज किया है। इसलिए बहुत संभावना है कि एक बार फिर से Nokia PureView नाम का कोई फोन देखने को मिले। लेकिन टीजर से कंपनी ने इतना तो साफ कर दिया है कि यह एक कैमरा सेंट्रिक फोन रहने वाला है। लेंस अरेंजमेंट भी बहुत खास होने वाली है। में एक स्क्वायर शेप का कैमरा लेंस भी नजर आया है। जल्द ही इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी कर सकती है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Camera
  • Battery Life
  • कमियां
  • Symbian
  • Underpowered
  • Display resolution
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ सिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा41-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता1400 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन360x640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »