Apple के प्रोडक्ट्स पर HDFC Bank के कार्ड से नहीं मिलेगा कैशबैक!

एपल की नई iPhone सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च होगी। इसके साथ नई Apple Watch और AirPods भी लाए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 सितंबर 2024 22:06 IST
ख़ास बातें
  • HDFC Bank ने एपल के साथ अपना टाई-अप समाप्त करने का फैसला किया है
  • एपल के प्रोडक्ट्स पर कुछ अन्य बैंकों के कार्ड्स पर कैशबैक जारी रहेगा
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

कंपनी की नई iPhone सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च होगी

दुनिया भर में लोकप्रिय Iphone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के प्रोडक्ट्स की HDFC Bank के कस्टमर्स के लिए क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक और EMI के बेनेफिट समाप्त हो सकते हैं। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC Bank ने एपल के साथ अपना टाई-अप समाप्त करने का फैसला किया है। 

HDFC Bank के ग्रुप हेड (पेमेंट्स, कंज्यूमर फाइनेंस, मार्केटिंग और लायबिलिटी प्रोडक्ट ग्रुप), Parag Rao ने एक बिजनेस न्यूजपेपर को बताया, "एपल के साथ हमने लगभग पांच वर्ष तक कार्य किया है। अपने इस टाई-अप की समीक्षा की करने के बाद इसे अस्थायी तौर पर तोड़ने का फैसला किया है। हम कॉस्ट-टु-इनकम की निगरानी करते हैं और कई बार किसी विशेष टाई-अप के लिए यह मापदंड कार्य नहीं करता।" हालांकि, एपल ने यह नहीं बताया है कि इससे कस्टमर्स के लिए कैशबैक और EMI के बेनेफिट्स पर कितना असर पड़ेगा। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, एपल के प्रोडक्ट्स पर Axis Bank, American Express और ICICI Bank के कार्ड्स पर कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI की पेशकश की जा रही है। 

एपल की नई iPhone सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च होगी। इसके साथ नई Apple Watch और AirPods भी लाए जा सकते हैं। एपल ने इसके लिए लॉन्च इवेंट को 'इट्स ग्लोटाइम' की टैगलाइन दी है, यह Apple Intelligence फीचर्स का संकेत हो सकता है। इस इवेंट का आयोजन अमेरिका में कंपनी के Steve Jobs Theater में किया जाएगा। इसकी YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इस इवेंट में एपल की ओर से iOS 18 और अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट्स को रिलीज करने की तिथि की भी जानकारी दी जा सकती है। 

कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में नया कैप्चर बटन मिल सकता है। iPhone 16 और iPhone 16 Plus दोनों में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इनमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.6 अपार्चर और 2x तक जूम के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपार्चर हो सकता है। आईफोन 16 सीरीज में Apple Intelligence फीचर्स भी मिल सकते हैं। पिछले वर्ष पेश की गई आईफोन 15 सीरीज के iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में Apple Intelligence फीचर्स थे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.