GST के कारण पहली बार भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में गिरावटः रिपोर्ट

मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की जिससे यह पता चला कि भारत में स्मार्टफोन मार्केट पहली बार धीमा पड़ा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में पिछली तिमाही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए हैंडेसट में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

GST के कारण पहली बार भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में गिरावटः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • भारत में स्मार्टफोन मार्केट पहली बार धीमा पड़ा है
  • उपलब्ध कराए गए हैंडेसट में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई
  • गिरावट की मुख्य वजह 1 जुलाई से जीएसटी लागू होना है
विज्ञापन
मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की जिससे यह पता चला कि भारत में स्मार्टफोन मार्केट पहली बार धीमा पड़ा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में पिछली तिमाही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए हैंडेसट में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट पिछले साल के आलोच्य तिमाही की तुलना में दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरावट की मुख्य वजह 1 जुलाई से जीएसटी लागू होना है। क्योंकि नई कर नीति आने के बाद मार्केट में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी।

GST के असर के बारे में कैनालिस के विश्लेषक रुशभ दोशी ने कहा, "मार्केट में जीएसटी को लेकर असमंजस का माहौल है। लोग इस बदलाव को लेकर पूरी तरह से जागरुक भी नहीं हैं। नई कर नीति का कीमत पर होने वाले असर को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर ने इंतज़ार करना ज़्यादा मुनासिब समझा।"

दूसरे रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, साल की दूसरी तिमाही में भी एक बार फिर चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों का बोलबाला रहा। सैमसंग भले ही टॉप पोजीशन पर रही। लेकिन शाओमी, ओप्पो, वीवो, जियोनी और लेनोवो एक साथ 50 फीसदी से ज़्यादा हिस्सेदारी हासिल करने में कामयाब रहीं। जीएसटी के असर पर कैनालिस का मानना है कि स्थिति इतनी भी बुरी नहीं है। मार्केट में एक बार फिर मजबूती देखने को मिलेगी। अनुमान है कि मार्केट में पहले की तुलना में और मज़बूत हो जाएगा।

Samsung ने दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाने के लिहाज से 25 फीसदी हिस्सेदारी ली। Xiaomi ने 48 लाख यूनिट हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए। 34 लाख यूनिट के साथ वीवो तीसरे स्थान पर रही। कंपनी ने छोटे शहरों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। वहीं, Oppo ने Lenovo को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया। 19 लाख हैंडसेट के साथ लेनोवो पांचवें स्थान पर रही।

कैनालिस रिसर्च विश्लेषक इशान दत्त ने रिपोर्ट में कहा, "चीनी मार्केट में इस तिमाही में गिरावट दर्ज किए जाने के बाद इन स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के लिए भारत बेहद ही अहम मार्केट बन गया है। चीनी कंपनियों के कारणसैमसंग बहुत ज़्यादा दबाव में है। अभी जे-सीरीज के किफायती हैंडसेट के कारण वह आगे रहने में सफल रही है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Xiaomi, Lenovo, Oppo, Gionee, Vivo, Android, India, Smartphones, Canalys
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme भारत में ला रही 8000mAh बैटरी वाला नया फोन, डिस्प्ले, कैमरा होगा तगड़ा!
  2. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  4. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  5. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  6. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  7. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  9. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  10. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »