साल के अंत तक एंड्रॉयड डिवाइस पर पासवर्ड डालने से मिल जाएगा छुटकारा

साल के अंत तक एंड्रॉयड डिवाइस पर पासवर्ड डालने से मिल जाएगा छुटकारा
विज्ञापन
गूगल ने अपने अपनी सालाना डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में पिछले साल पासवर्ड से छुटकारे से जुड़ी एक योजना के बारे में जानकारी दी। उस वक्त गूगल ने बताया था कि कंपनी 'प्रोजेक्ट एबेकस' नाम के नए सिस्टम पर काम कर रही है जिससे यूजर की पहचान विभिन्न पैटर्न के जरिए वेरिफाई की जा सकेगी। अब गूगल आईओ 2016 में गूगल की एटीएपी टीम के निदेशक डैन कौफमैन ने इस प्रोजेक्ट के बारे में नई जानकारी देते हुए बताया कि 'प्रोजेक्ट एबेकस' 2016 के अंत तक डेवलेपर्स के लिए उपलब्ध होगा।

याद दिला दें, 'प्रोजेक्ट एबेकस' को गूगल ने सबसे पहले पिछले साल पेश किया था और इसे दो फैक्टर ऑथेंटिकेशन कै तौर पर देखा गया था। गूगल ने पिछले साल घोषणा की थी कि फिलहाल प्रोजेक्ट ट्रायल पर है और फीचर को टेस्ट करने के लिए 33 यूनिवर्सिटी के साथ टाईअप किया गया है। कंपनी ने जोर देते हुए कहा था कि पासवर्ड को याद रखना बेहद कठिन है। 'प्रोजेक्ट एबेकस' के टाइपिंग, वॉकिंग, लोकेशन और कई दूसरे यूजर पैटर्न को ध्यान में रखकर बनाने की बात कही गई थी।
 

टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कौफमैन ने 'प्रोजेक्ट एबेकस' को लेकर पुष्टि करते हुए बताया है कि यूजर 'ट्रस्ट स्कोर' से ही किसी डिवाइस को अनलॉक करने के साथ किसी ऐप में साइन-इन भी कर सकते हैं।

प्रोजेक्ट के बारे में कौफमैन ने ज्यादा जानकारी देते हुए कहा, ''हमारे पास एक फोन है और इन फोन में सभी तरह के सेंसर हैं। फोन इस बात का पता क्यों नहीं लगासकता कि मैं कौन हूं, मुझे पासवर्ड की जरूरत नहीं है। मुझे सिर्फ काम करना चाहिए।'' उन्होंने बताया कि गूगल के इंजीनियर की टीम ने 'ट्रस्ट स्कोर' को 'ट्रस्ट एपीआई' में बदल दिया है।

जानकारी मिली है कि गूगल द्वारा अगले महीने कई बड़े वित्तीय संस्थानों के साथ 'ट्रस्ट एपीआई' की टेस्टिंग की जा सकती है। कौफमैन के मुताबिक, ''अगर सब कुछ अच्छा रहता है तो, इस साल के अंत तक हर एंड्रॉयड डेवलेपर के पास यह उपलब्ध होना चाहिए।''
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ATAP, Google, Google ATAP, Google IO, Google IO 2016, Project Abacus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »