• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो पर पिक्सल और पिक्सल एक्सएल में काम करेगा वाई फाई कॉलिंग फ़ीचर

रिलायंस जियो पर पिक्सल और पिक्सल एक्सएल में काम करेगा वाई-फाई कॉलिंग फ़ीचर

रिलायंस जियो पर पिक्सल और पिक्सल एक्सएल में काम करेगा वाई-फाई कॉलिंग फ़ीचर
ख़ास बातें
  • पिक्सल और पिक्सल एक्सएल में जल्द ही वाई-फाई कॉलिंग फ़ीचर भी आएगा
  • इस फ़ीचर को अगले नूगा अपडेट के साथ दिया जाएगा
  • कंपनी एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट की बात कर रही है
विज्ञापन
पिछले साल गूगल ने अपने पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन में 'इनहांस्ड 4जी एलटीई' मोड के ज़रिए 4जी वॉयस ओवर एलटीई कॉलिंग फ़ीचर जोड़ा था। इसे एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के साथ जारी किया गया था। इस फ़ीचर के आने बाद रिलायंस जियो नेटवर्क पर वीओएलटीई कॉल करना संभव हो गया था। गूगल ने अब जानकारी दी है कि रिलायंस जियो नेटवर्क पर चल रहे पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन में जल्द ही वाई-फाई कॉलिंग फ़ीचर भी आएगा। इस फ़ीचर को अगले नूगा अपडेट के साथ दिया जाएगा। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र कमज़ोर मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों में भी कॉल कर पाएंगे, बस फोन वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ा होना चाहिए। उम्मीद है कि इस फ़ीचर को पिक्सल स्मार्टफोन के लिए अगले नूगा अपडेट के साथ जारी कर दिया जाएगा।

गूगल इंडिया ने ट्विटर पर घोषणा की कि वह रिलायंस जियो नेटवर्क पर चल रहे पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन में वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा मुहैया कराएगी। यह सुविधा वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा होगी। गूगल ने बताया कि इस फ़ीचर को अगले नूगा अपडेट के साथ उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है। कंपनी एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट की बात कर रही है जिसके रोल आउट की प्रक्रिया पिछले हफ्ते शुरू हुई थी। हालांकि, अभी कंपनी ने नेक्सस डिवाइस में इस सपोर्ट के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

अब आपके मन में सवाल होगा कि वाई-फाई कॉलिंग फ़ीचर क्या है? यह वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर जैसा ही है, बस इसमें मोबाइल डेटा की जगह वाई-फाई डेटा का इस्तेमाल होता है। वाई-फाई कॉलिंग फ़ीचर फोन करने के लिए वाई-फाई के ज़रिए इंटरनेट का इस्तेमाल करता है, जैसे स्काइप जैसे कॉलिंग सर्विस में वीओआईपी का इस्तेमाल होता है। हालांकि, वीवोआईपी से उलट इसमें कॉल मोबाइल नंबर पर होता है। यह फ़ीचर मोबाइल डेटा और अन्य सेल्युलर कनेक्शन के कमज़ोर होने पर काम आएगा। वाई-फाई कॉलिंग फ़ीचर पहले से ही अमेरिका के कई टेलीकॉम नेटवर्क पर उपलब्ध रहा है। जहां तक वाई-फाई कॉलिंग पर अतिरिक्क शुल्क का सवाल है तो हम भी असमंजस में हैं कि रिलायंस जियो इसे कैसे लागू करेगी, क्योंकि इस नेटवर्क पर वॉयस कॉल करना बिल्कुल मुफ्त है। इसके अलावा आपके इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर पर भी कुछ चार्ज लगाए जाएंगे।

मज़ेदार बात यह है कि गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल भारत में वाई-फाई कॉलिंग फ़ीचर पाने वाले पहले स्मार्टफोन नहीं हैं। इससे पहले सैमसंग ने फ़ीचर को गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के लिए रिलीज किया था। हालांकि, यह फ़ीचर बहुत दिनों तक किसी काम का नहीं था, क्योंकि कोई भी टेलीकॉम कंपनी वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा नहीं देती थी। अब जब रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम मार्केट में अपने लिए एक खास जगह बना ली है तो हम इस फ़ीचर को जल्द ही अन्य स्मार्टफोन में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google India, Reliance Jio, Telecom, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  2. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  3. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  4. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  5. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  6. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  7. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  8. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  10. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »