गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल अब रिलायंस जियो के साथ भी करेगा काम

गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल अब रिलायंस जियो के साथ भी करेगा काम
ख़ास बातें
  • नेक्सस और पिक्सल स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट जारी
  • 4जी वीओएलटीई के लिए इनहांस्ड 4जी एलटीई मोड को एक्टिव करना होगा
  • एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट फाइल 263.6 एमबी का है
विज्ञापन
गूगल ने सोमवार को नेक्सस और पिक्सल स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट जारी कर दिया। अपडेट को दुनियाभर के देशों में उपलब्ध कराया गया है। गैजेट्स 360 के एक स्टाफ को भी गूगल पिक्सल एक्सएल के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस का अपडेट मिला है। अपडेट के बाद पता चला कि अब स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि अब इस फोन से भारत में रिलायंस जियो के एचडी वॉयस कॉल की सुविधा ली जा सकती है।

4जी वीओएलटीई इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल हैंडसेट के सेटिंग्स में जाकर इनहांस्ड 4जी एलटीई मोड को एक्टिव करना होगा। इसके लिए सेटिंग्स के अंदर मोबाइल नेटवर्क सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद आप एलटीई सेवाएं का फायदा वॉयस और अन्य कम्युनिकेशन्स में उठा पाएंगे। सर्विस एक्टिव हो जाने के बाद आपको स्टेटस बार में एचडी का लोगो नजर आने लगेगा।

गूगल पिक्सल एक्सलएल के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट फाइल 263.6 एमबी का है। इसके साथ दिसंबर के लिए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलता है। अगर आपको अपडेट नहीं मिला है और वीओएलटीई फ़ीचर का फायदा उठाने के लिए इंतज़ार नहीं कर सकते तो आप गूगल की साइट पर जाकर ओटीए फाइल की मदद से एंड्रॉयड लेटेस्ट वर्ज़न में अपग्रेड कर सकते हैं।

पिक्सल स्मार्टफोन के लिए जारी किए गए अपडेट में पुरानी खामियों को दूर किया गया है। ओएस अब पहले की तुलना में ज़्यादा स्थिर है और डिवाइस की परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया गया है। गूगल ने अब जिफ इमेज के लिए भी सपोर्ट जोड़ दिया है। जिफ सपोर्ट सीधे कीबोर्ड और सपोर्ट करने वाले ऐप में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि गूगल अलो, गूगल मैसेंजर और हैंगआउट्स जैसे ऐप जिफ सपोर्ट करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android, 4G VoLTE, VoLTE
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »