गूगल पिक्सल व पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन को अक्टूबर 2018 तक मिलेंगे एंड्रॉयड अपडेट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2016 14:49 IST
ख़ास बातें
  • गूगल का कहना है कि एंड्रॉयड सिस्टम सिर्फ दो साल तक अपडेट होते हैं
  • वहीं सिक्योरिटी अपडेट तीन साल तक मिलेंगे
  • गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं
गूगल इस महीने की शुरुआत में आयोजित किए गए एक इवेंट में पिक्सल व पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन लॉन्च किए। ये स्मार्टफोन बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट के साथ आते हैं। कुछ कस्टम फ़ीचर के साथ आने वाले ये स्मार्टफोन पूरी तरह से एंड्रॉयड स्मार्टफोन का अनुभव देते हैं।

अब टेक दिग्गज़ गूगल ने एक सपोर्ट पेज के जरिए स्पष्ट किया है कि पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन में अक्टूबर 2018 तक निश्चित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट मिल जाएगा।
Advertisement

इस पेज पर बताया गया है, ''पिक्सल फोन के गूगल स्टोर पर उपलब्ध होने के कम से कम 2 साल तक एंड्रॉयड वर्जन अपडेट मिलेंगे। लेकिन 2 साल के बाद हम किसी अतिरिक्त अपडेट मिलने की गारंटी नहीं द सकते।'' यह समयसीमा अधिकतर दूसरे एंड्रॉयड ओईएम द्वारा अपनाई जाने नीतियों की तरह ही है।

इसके अलावा, गूगल का कहना है कि सभी पिक्सल स्मार्टफोन में गूगल स्टोर से खरीदने के दो हफ्ते के अंदर अपडेट जारी किए जाएंगे। अगर डिवाइस को किसी मोबाइल कैरियर या कहीं और से खरीदा गया है तो अपडेट पहुंचने में समय लग सकता है। लेकिन, अमेरिका में गूगल के एक्सक्लूसिव पार्टनर वेरिज़ोन से खरीदने पर पिक्सल फोन में गूगल स्टोर से खरीदने के बराबर समय पर ही अपडेट जारी कर दिए जाएंग।
Advertisement

बात करें सिक्योरिटी खामियों को दूर करने की तो, गूगल का कहना है, ''बाजार में उपलब्ध होने के कम से कम तीन साल तक या फिर गूगल स्टोर से खरीदे जाने के 18 महीने बाद तक पिक्सल फोन में सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।'' इसका मतलब है कि पिक्सल फोन में 2019 तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
Advertisement

याद दिला दें कि गूगल पिक्सल व गूगल पिक्सल एक्सएल स्माटफोन में एल्युमिनियम यूनिबॉडी दी गई है। इसके अलावा रियर पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन है। गूगल पिक्सल में एक 5 इंच फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले और गूगल पिक्सल एक्सएल में 5.5 इंच क्वाड एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। दोनों ही स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। दोनों फोन में एक इम्प्रिंट फिंगरप्रिंट सेंसर है। ये स्मार्टफोन 32 जीबी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आते हैं।

पिक्सल स्मार्टफोन भारत में फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और वादे के मुताबिक इनकी डिलिवरी 25 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। पिक्सल 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 57,000 रुपये जबकि 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 66,000 रुपये है। वहीं बड़े पिक्सल एक्सएल 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 67,000 रुपये और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 76,000 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.