Google Pixel 9a में होगा 6.2 इंच डिस्‍प्‍ले, 5100mAh बैटरी, 48MP कैमरा! जानें लॉन्‍च डेट

Google Pixel 9a स्‍मार्टफोन कई महीनों से चर्चाओं में है। अक्‍टूबर में इस स्‍मार्टफोन के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आए थे। अब पूरी स्‍पेक्‍सशीट का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 14:35 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a अगले साल हो सकता है लॉन्‍च
  • फोन की पूरी स्‍पेक्‍सशीट आई सामने
  • 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा यह फोन

8 जीबी रैम वाले इस फोन में 128 और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलेगा।

Photo Credit: androidheadlines

Google Pixel 9a स्‍मार्टफोन कई महीनों से चर्चाओं में है। अक्‍टूबर में इस स्‍मार्टफोन के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आए थे। अब पूरी स्‍पेक्‍सशीट का खुलासा हुआ है, जिससे फोन के बारे में ज्‍यादा डिटेल पता चली है। कहा जाता है कि यह फोन चार कलर्स में आएगा। यह जानकारी एंड्रॉयड हेडलाइंस ने जुटाई है। उसकी रिपोर्ट कहती है कि Pixel 9a को Samsung GN8 सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन को IP68 रेटिंग मिलेगी, जो इसे धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचाएगी। 

रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 9a में 6.2 इंच का FHD+ OLED HDR डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन  1080 x 2424 पिक्‍सल्‍स है। इसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनैस दी जाएगी। यह फोन गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 के प्रोटेक्‍शन के साथ आएगा।  

फोन में गूगल का Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्‍योरिटी चिप लगा होगा। 8 जीबी रैम वाले इस फोन में 128 और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलेगा। Pixel 9a रन करेगा लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर। कंपनी ने 7 साल तक ओएस, सिक्‍योरिटी और फीचर ड्रॉप अपडेट्स का वादा किया है। 

Pixel 9a में डुअल सिम की सुविधा होगी, जिसमें एक स्‍लॉट ईसिम का होगा। यह फोन 48MP के दो रियर कैमरों से लैस होगा। साथ में 13 एमपी का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा 13 एमपी का होगा, जोकि Sony IMX712 सेंसर होगा और 4K रेकॉर्डिंग कर पाएगा। 
Advertisement

Pixel 9a में 5100एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 23वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन 7.5W की वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। इसमें इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स, 2 माइक्रोफोन्‍स दिए जाएंगे। रिपोर्ट में प्राइसिंग पर भी बात की गई है। Pixel 9a के प्राइस 499 डॉलर यानी करीब 42335 रुपये से स्‍टार्ट हो सकते हैं। फोन को मार्च के आसपास लॉन्‍च किया जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.