Flipkart की Big Billion Days सेल में Google Pixel 9 को आधे से कम प्राइस में खरीदने का होगा मौका

Google Pixel 9 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 सितंबर 2025 18:43 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट और Tensor G4 चिपसेट है
  • Google Pixel 9 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा है

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Flipkart की आगामी Big Billion Days Sale में पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Google Pixel 9 को आधे से भी कम प्राइस में बेचा जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट और Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। 

फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज सेल में Pixel 9 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 34,999 रुपये में उपलहिध कराने का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन का लॉन्च पर प्राइस 79,999 रुपये का था। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने यह नहीं बताया है कि इस प्राइस में बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है या नहीं। इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Pixel 9 को 64,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर बेचा जा रहा है। Flipkart की Big Billion Days सेल की शुरुआत 22 सितंबर से Flipkart Plus और Black मेंबर्स के लिए होगी। इसके अलावा सभी अन्य कस्टमर्स को इस सेल का 23 सितंबर से एक्सेस मिलेगा। 

Advertisement

Google Pixel 9 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें गूगल का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर शामिल है। Google Pixel 9 की 4,700 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

इस सेल में Apple, Vivo और Samsung जैसी प्रमुख कंपनियों के स्मार्टफोन्स को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इसमें एपल के iPhone 16 Pro Max, सैमसंग के Galaxy S24 और Motorola Edge 60 Pro पर डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी। इस सेल में कस्टमर्स को Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड्स के खरीदारी करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के यूजर्स के लिए भी अतिरिक्त डिस्काउंट उपलब्ध होगा। इस सेल में लैपटॉप, टैबलेट और होम अप्लायंसेज जैसी अन्य कैटेगरीज में भी प्रोडक्ट्स को कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। इसमें सैमसंग के Galaxy Book 4 को 40,000 रुपये तक के प्राइस में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस सेल में बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी होगा। इसमें कस्टमर्स को नो-कॉस्ट EMI और Super Coins जैसे ऑफर भी मिल सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.