• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 8 सीरीज में होगा Samsung का ये धांसू कैमरा! 64MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी! जानें डिटेल्स

Google Pixel 8 सीरीज में होगा Samsung का ये धांसू कैमरा! 64MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी! जानें डिटेल्स

Google Pixel 8 Pro में अल्ट्रावाइड सेंसर में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

Google Pixel 8 सीरीज में होगा Samsung का ये धांसू कैमरा! 64MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी! जानें डिटेल्स

Photo Credit: Google

Google Pixel 8 Pro में अल्ट्रावाइड सेंसर में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। य़ह Pixel 8 Pro (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 8 Pro में अल्ट्रावाइड सेंसर में भी अपग्रेड हो सकता है
  • यह 64MP के Sony IMX787 अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ आ सकता है
  • Pixel 7 Pro में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX386 सेंसर दिया गया था
विज्ञापन
Google अपनी पिक्सल सीरीज में अगला स्मार्टफोन Google Pixel 8 पेश करेगी, ऐसी खबर पिछले कुछ दिनों से जोरों पर है। हाल ही में अफवाह आई थी कि कंपनी Google Pixel 8 Pro पर काम कर रही है। यहां तक कि फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस एक बार ऑनलाइन लीक भी हो चुके हैं। Pixel 7 Pro के सक्सेसर के तौर पर आने वाले Pixel 8 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा बताया गया था। अब इसी से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। आइए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट लीक क्या कहता है। 

Google Pixel 8 सीरीज का लॉन्च अभी भले ही नजदीक नहीं लग रहा हो लेकिन लॉन्च से पहले इसके लीक्स जोरों पर हैं। अब लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फोन में ISOCELL GN2 कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। एंड्रॉयड अथॉरिटी के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इतना ही नहीं, फोन में 64MP का टेलीफोटो कैमरा भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट कहती है कि अपने कैमरा सेंसर्स के साथ Pixel 8 Pro अच्छे अच्छे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। 

सीरीज के Pixel 8 और Pixel 8 Pro में Samsung ISOCELL GN2 मेन कैमरा सेंसर के रूप में मौजूद होगा। इसका मतलब है कि कैमरा सेंसर में 35% तक ज्यादा रोशनी कैप्चर करने की क्षमता होगी। इसका सीधा प्रभाव लो-लाइट फोटो की क्वालिटी में सुधार के रूप में देखा जाएगा। साथ ही शटर स्पीड बढ़ेगी और मोशन ब्लर भी कम हो जाएगा। नया सेंसर 30 फ्रेम प्रति सेकंड पर 8K तक वीडियो सपोर्ट करेगा, ऐसा कहा गया है। 

Google Pixel 8 Pro में अल्ट्रावाइड सेंसर में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। यह 64MP के Sony IMX787 अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ आ सकता है। जबकि Pixel 7 Pro में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX386 सेंसर दिया गया था। कुछ दिनों पहले Pixel 8 और Pixel 8 Pro के केस (कवर) के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिससे एक सुझाव मिला था कि स्मार्टफोन में क्या मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इन रेंडर्स से पता चला था कि Pixel 8 और Pixel 8 Pro के डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल पुराने वाले मॉडल जैसे ही होंगे। अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह डिजाइन सही साबित होता है या फिर कंपनी इसमें बदलाव करने वाली है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Premium design, IP68 rating
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Underwhelming battery life
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G2
फ्रंट कैमरा10.8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »