98 इंच का यह स्मार्ट TV घर को बना देगा सिनेमा हॉल! Samsung Q80Z TV हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung 98 inch Q80Z TV टीवी में कंपनी ने हाई एंड स्पेसिफिकेशन और फीचर्स दिए हैं।

98 इंच का यह स्मार्ट TV घर को बना देगा सिनेमा हॉल! Samsung Q80Z TV हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Samsung China

Samsung 98 inch Q80Z TV टीवी में कंपनी ने हाई एंड स्पेसिफिकेशन और फीचर्स दिए हैं।

ख़ास बातें
  • Samsung ने टीवी सेग्मेंट में 98 इंच का विशाल टीवी लॉन्च किया है।
  • सबसे पतले पॉइंट पर इसका माप केवल 1.8 सेंटीमीटर है।
  • टीवी में कंपनी ने हाई एंड स्पेसिफिकेशन और फीचर्स दिए हैं।
विज्ञापन
Samsung ने टीवी सेग्मेंट में 98 इंच का विशाल टीवी लॉन्च किया है। इस मॉडल का नाम Q80Z TV है। यह टीवी घर में ही सिनेमा जैसा एक्सपीरियंस देने के लिए लॉन्च किया गया है। हैरानी की बात ये भी है कि इतने बड़े स्क्रीन साइज के साथ भी इसकी मोटाई बहुत कम है। सबसे पतले पॉइंट पर इसका माप केवल 1.8 सेंटीमीटर है। इसके अलावा इसमें टॉप एंड फीचर्स दिए गए हैं जिसमें PANTONE की कलर एक्यूरेसी भी शामिल है। आइए इस टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी आपको बताते हैं। 
 

Samsung 98 inch Q80Z TV price, availability

Samsung Q80Z TV की कीमत 39,999 युआन (लगभग 4,62,000 रुपये) है। टीवी के साथ कंपनी प्री-बुक करने पर गिफ्ट और ऑफर भी दे रही है। जिसकी अधिक जानकारी Samsung China वेबसाइट पर दी गई है। टीवी को प्री-रजिस्टर करने के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है।
 

Samsung 98 inch Q80Z TV specifications

Samsung 98 inch Q80Z TV टीवी में कंपनी ने हाई एंड स्पेसिफिकेशन और फीचर्स दिए हैं। यह कंपनी के लेटेस्ट न्यूरॉन क्वांटम डॉट 4K प्रोसेसर के साथ आता है। जिसके सहयोग से यह जबरदस्त इमेज प्रोसेसिंग कर सकता है। इसमें Tizen का नया ऑपरेटिंग दिया गया है। कहा गया है कि बूटअप के समय इसमें किसी तरह के विज्ञापन भी दिखाई नहीं देंगे, और यूजर को बेहतर टीवी एक्सपीरियंस मिलेगा। 

साउंड के लिए टीवी में Dolby Atmos का सपोर्ट है। Samsung की Q Symphony 3.0 टेक्नोलॉजी साउंड एक्सपीरियंस को अलग लेवल पर ले जाती है। यह टीवी स्पीकर को सैमसंग के साउंडबार के साथ सिंक्रॉनाइज करती है जिससे इमर्सिव साउंड पैदा होता है। बड़े स्क्रीन साइज के साथ भी इसकी मोटाई बहुत कम है। सबसे पतले पॉइंट पर इसका माप केवल 1.8 सेंटीमीटर है। इसके अलावा इसमें कई और भी टॉप एंड फीचर्स दिए गए हैं जिसमें PANTONE की कलर एक्यूरेसी भी शामिल है। इसकी और अधिक जानकारी  कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »