Google Pixel 5 5G और Pixel 4a 5G अगले महीने हो सकता है लॉन्च, तारीख लीक

Google Pixel 5 5G और Google Pixel 4a 5G भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि, Pixel 4a के 4G वेरिएंट को अक्टूबर में भारत लाने की तैयारी ज़रूर हो रही है।

Google Pixel 5 5G और Pixel 4a 5G अगले महीने हो सकता है लॉन्च, तारीख लीक

Google Pixel 4a के 4G वेरिएंट को अक्टूबर में भारत में पेश किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Google Pixel 5 5G में दिया जा सकता है Snapdragon 765G चिपसेट
  • भारत में लॉन्च नहीं होंगे Pixel 5 5G और Pixel 4a 5G
  • गूगल अपने लेटेस्ट पिक्सल 4ए के 4G वेरिएंट को अक्टूबर में भारत लाएगी
विज्ञापन
Google Pixel 5 5G और Pixel 4a 5G को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। एक टिप्सटर के अनुसार, Pixel 5 5G को ब्लैक और ग्रीन रंग के विकल्पों में 30 सितंबर को ब्लैक रंग के Pixel 4a 5G के साथ लॉन्च किया जा सकता है। गूगल पिक्सल 4ए 5जी के व्हाइट वेरिएंट के अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। टेक्नोलॉजी दिग्गज ने अभी तक आगामी पिक्सल फोन की लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, गूगल फ्रांस के जरिए यह खबर सामने आई थी कि फोन के प्री-ऑर्डर 8 अक्टूबर से शुरू होंगे।

टिपस्टर जॉन प्रोसेर ने एक ट्वीट में आगामी तारीखों का सुझाव दिया है। कुछ हफ्ते पहले, Google फ्रांस ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि फोन के प्री-ऑर्डर 8 अक्टूबर से शुरू होंगे। हालांकि इस पोस्ट से जल्द ही तारीख को हटा दिया गया था।

Google Pixel 5 को हाल ही में Snapdragon 765 प्रोसेसर के साथ एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर भी देखा गया था। दिलचस्प बात थी कि कंपनी ने अपनी पिछली फ्लैगशिप सीरीज़ यानी Google Pixel 4 और Pixel 4 XL को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा था। यह दर्शाता है कि गूगल इस बार फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशन्स की तरफ नहीं जा रही है।

गूगल पिक्सल 5 5जी और गूगल पिक्सल 4ए 5जी भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि, हाल ही में लॉन्च किए गए Pixel 4a के 4G वेरिएंट को अक्टूबर में भारत लाने की तैयारी ज़रूर हो रही है। गूगल ने अभी तक फोन की भारतीय कीमत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। यूएस में फोन की कीमत 349 डॉलर (लगभग 26,100 रुपये) है।

Google Pixel 4a को इस महीने की शुरुआत में स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में होल-पंच डिस्प्ले, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 128 जीबी स्टोरेज और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

गूगल ने कथित तौर पर लॉन्च होने के एक साल से भी कम समय बाद Pixel 4 और Pixel 4 XL को बंद कर दिया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »